BSEB Crossword Competition 2026: बीएसईबी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता कक्षा 9 से 12 के लिए घोषित, पंजीकरण तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | June 24, 2026 | 05:11 PM IST | 2 mins read
बीएसईबी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कल से शुरू होगी जो 5 जुलाई को समाप्त हो जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए बीएसईबी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 की घोषणा की है। भाग लेने वाले इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट b3c.biharboardonline.com अथवा BSEB Crossword App के माध्यम से 25 जून से नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं।
बीएसईबी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई निर्धारित की गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के सरकारी एवं समिति से संबद्ध सभी शिक्षण संस्थानों के कक्षा 9 से 12 तक में पढ़ रहे छात्रों की बौद्धिक क्षमता और भाषायी ज्ञान को विकसित करना है।
नोटिस में कहा गया कि, “प्रतियोगिता के लिए निर्धारित अवधि में प्रत्येक तिथि को शाम 4 बजे क्रॉसवर्ड ऐप या वेबसाइट के माध्यम से एक पहेली हल करने के लिए दी जाएगी। सबसे कम समय में और सही हल करने वाले विद्यार्थी को अधिकतम अंक दिए जाएंगे। इसके बाद, सही जवाब देने वाले छात्रों को घटते क्रम में अंक प्रदान किए जाएंगे।”
BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
बीएसईबी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
- पंजीकरण तिथि - 25 जून से 5 जुलाई, 2026 तक
- ऑनलाइन अभ्यास सत्र - 6 जुलाई से 9 जुलाई, 2026 तक
- ऑनलाइन जिला स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता - 10 जुलाई से 26 जुलाई, 2026 तक
- जिला स्तर पर चयनित छात्रों को पुरस्कृत करना - 27 जुलाई से 28 जुलाई, 2026 तक
- राज्यस्तरीय ऑफलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता - 30 जुलाई, 2026 (समिति मुख्यालय पटना में)
BSEB Crossword प्रतियोगिता 2026 -
इस प्रतियोगिता का आयोजित दो स्तरों (जिला स्तर एवं राज्य स्तर) में किया जाएगा। समय-सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थी ही बीएसईबी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। बीएसईबी ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पात्र विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
जिला स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 पुरस्कार -
- प्रथम - 8000 रुपये एवं अन्य पुरस्कार
- द्वितीय - 6000 एवं अन्य पुरस्कार
- तृतीय - 4000 एवं अन्य पुरस्कार
राज्य स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 पुरस्कार -
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 38 टीमें (प्रत्येक जिला से 2 सदस्यीय एक टीम) शामिल होगी। प्रतियोगिता दो चरणों में कराई जाएगी। अंतिम चरण में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाएंगे:
- प्रथम टीम - 11000 रुपये/ प्रतिभागी तथा क्रॉसवर्ड पुस्तक का एक सेट
- द्वितीय टीम - 8000 रुपये/ प्रतिभागी तथा क्रॉसवर्ड पुस्तक का एक सेट
- तृतीय टीम - 4000 रुपये/ प्रतिभागी तथा क्रॉसवर्ड पुस्तक का एक सेट
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई