BSEB STET Answer Key 2025: बिहार एसटीईटी आंसर की bsebstet.org पर जारी, 27 नवंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | November 24, 2025 | 10:14 PM IST | 1 min read
बीएसईबी एसटीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 24 नवंबर को माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org या secondary.biharboardonline.com पर जाकर बीएसईबी एसटीईटी प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी ने बिहार एसटीईटी 2025 आंसर की के साथ ही रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसईबी एसटीईटी 2025 परीक्षा पेपर-1 (सेकेंडरी) और पेपर-2 (सीनियर सेकेंडरी) के लिए 14 अक्टूबर से 16 नवंबर तक आयोजित की गई थी।
बिहार एसटीईटी प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को 27 नवंबर, 2025 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। बीएसईबी एसटीईटी 2025 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम प्रति प्रश्न 50 रुपये का शुल्क का भुगतान करना होगा।
बीएसईबी ने कहा कि, “एसटीईटी 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स शीट 24 नवंबर से 27 नवंबर तक, 2025 तक bsebstet.org पर अपलोड रहेगी। रिस्पॉन्स शीट की उत्तर कुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न में निर्धारित अवधि में ऑनलाइन माध्यम में अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।”
नोटिस में कहा गया है, “आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।” अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
Bihar STET Answer Key 2025 Download: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- बीएसईबी एसटीईटी की वेबसाइट bsebstet.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर, एसटीईटी आंसर की (प्रोविजनल) लिंक पर क्लिक करें।
- बिहार एसटीईटी प्रोविजनल आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
- आवश्यकता होने पर शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल