Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन आज से होगा शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | September 8, 2025 | 07:42 AM IST | 1 min read
बिहार एसटीईटी 2025 एक पात्रता परीक्षा है, जो शिक्षण भूमिकाओं के लिए उम्मीदवारों की योग्यता और विषय ज्ञान का परीक्षण करती है। बिहार STET का सर्टिफिकेट आजीवन वैध रहता है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 8 सितंबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
जो अभ्यर्थी कक्षा 9वीं और 10वीं में के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर I देना होगा तथा जो अभ्यर्थी कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को पढ़ाना चाहते हैं, उन्हें पेपर II देना होगा।
Bihar STET 2025: परीक्षा तिथि
बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का आयोजन 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी) प्रारूप में आयोजित की जाएगी।
BSEB STET 2025: परीक्षा पैटर्न
बिहार एसटीईटी परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से 100 प्रश्न उम्मीदवार द्वारा चुने गए विषय पर आधारित होंगे और 50 प्रश्न शिक्षण कला एवं सामान्य योग्यता का आंकलन करेंगे।
बिहार एसटीईटी 2025 परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जबकि परीक्षा की कुल अवधि ढाई घंटे होगी।
BSEB STET 2025: न्यूनतम क्वालीफाइंग परसेंटेज
|
श्रेणी
|
न्यूनतम क्वालीफाइंग परसेंटेज
|
|---|---|
|
सामान्य
|
50 प्रतिशत
|
|
पिछड़ा वर्ग
|
45.5 प्रतिशत
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग
|
42.5 प्रतिशत
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
|
40 प्रतिशत
|
|
दिव्यांग
|
40 प्रतिशत
|
|
महिलाएं
|
40 प्रतिशत
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार