Saurabh Pandey | September 3, 2025 | 01:10 PM IST | 1 min read
एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 सितंबर 2025 है।
एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 28 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र में त्रुटियों को सुधार सकेंगे।
एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 को आधार बनाकर की जाएगी।
एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनारक्षित अभ्यर्थियों को 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
एमपी ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
क्रमांक | विवरण | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
---|---|---|---|
1 | परीक्षा का नाम | समूह-2 उप समूह-3 | समूह-2 उप समूह-3 |
2 | परीक्षा तिथि एवं दिन | 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) | 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) |
3 | रिपोर्टिंग समय (अभ्यर्थियों के लिए) | सुबह 7 से 8 बजे तक | दोपहर 1 से 2 बजे तक |
4 | महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय | 8:50 से 9 बजे तक (10 मिनट) | दोपहर 2:50 से 3 बजे तक (10 मिनट) |
5 | उत्तर लिखने का समय | सुबह 9 से 12 बजे तक (3 घंटे) | दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक (3 घंटे) |