BSEB Bihar STET 2025: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कल से शुरू, एग्जाम शेड्यूल जारी
Abhay Pratap Singh | September 7, 2025 | 11:33 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी एसटेट 2025 परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 8 सितंबर से बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (Bihar STET 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के माध्यम से अंतिम तिथि 16 सितंबर तक बीएसईबी एसटीईटी 2025 फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार एसटेट 2025 के लिए सामान्य वर्ग के आवेदकों को एक पेपर के लिए 960 रुपए तथा दोनों पेपरों के लिए 1,440 रुपए शुल्क देना होगा। वहीं, रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क पेपर-1 के लिए 760 रुपए तथा दोनों पेपरो के लिए 1,140 रुपए है।
Bihar STET Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
- पेपर 1 के लिए शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवार के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (यूजी) की डिग्री और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। शारीरिक शिक्षक पद के लिए आवेदक के पास बीपीएड या डीपीएड होना चाहिए।
- पेपर 2 के लिए शैक्षिक योग्यता - संबंधित विषय मे कम से कम 50% अंकों में स्नातकोत्तर की डिग्री और बीएड की डिग्री प्राप्त किया हो। शारीरिक शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदक के पास एमपीएड होना चाहिए।
बिहार एसटीईटी एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। बीएसईबी एसटीईटी परिणाम 1 नवंबर, 2025 को घोषित किया जाएगा। बिहार एसटेट 2025 में उत्तीर्ण कैंडिडेट दिसंबर माह में आयोजित होने वाली टीआरई चरण 4 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
राज्य के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक शिक्षकों के लिए बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा एक अनिवार्य परीक्षा है। बिहार एसटीईटी प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन होती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बिहार एसटीईटी नोटिफिकेशन 2025 जांच सकते हैं।
Bihar STET 2025 Application Form: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार एसटेट एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, बिहार एसटीईटी 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- बिहार एसटेट 2025 फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल