BSEB SAV Answer Key 2027: बिहार एसएवी कक्षा 6 प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | October 30, 2026 | 05:51 PM IST | 2 mins read

बीएसईबी एसएवी क्लास 6 आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो 31 अक्टूबर को खुलेगी और 3 नवंबर को बंद हो जाएगी।

बीएसईबी एसएवी कक्षा 6 उत्तर कुंजी 2026 पर चुनौती दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2027-28 के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 24 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा में उपस्थित कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट www.biharsimultala.com पर जाकर बिहार एसएवी आंसर की 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

बीएसईबी एसएवी क्लास 6 प्रीलिम्स आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्रों को बिहार एसएवी आंसर की 2026 पर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

आपत्ति शुल्क के रूप में छात्रों को प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम तैयार व जारी किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र ही बीएसईबी एसएवी कक्षा 6 मुख्य परीक्षा 2026 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।

Also read Cyclone Arnab: चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश, कुछ जिलों में स्कूल बंद

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा-6 (सत्र 2027-28) प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। आंसर की पर आपत्ति 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2026 तक https://www.biharsimultala.com/login पर जाकर दर्ज करा सकते हैं।”

Simultala Awasiya Vidyalaya Class 6 answer key 2027-28: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • बिहार एसएवी पोर्टल biharsimultala.com पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आंसर की जांचें और इसे डाउनलोड करें।
  • आवश्यकता होने पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करें।

बिहार एसएवी कक्षा 6 मुख्य परीक्षा 2026 दिसंबर में आयोजित किए जाने की संभावना है। परीक्षा कुल 300 अंकों के लिए 2 घंटे 30 मिनट की अवधि में कराई जाएगी। मुख्य परीक्षा दो शिफ्ट में पेपर-1 (2 विषय) और पेपर-2 (4 विषय) के लिए होगी। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]