Bihar DElEd Result 2024: बिहार डीएलएड रिजल्ट dledsecondary.biharboardonline.com पर जारी
Saurabh Pandey | October 10, 2024 | 01:42 PM IST | 1 min read
बिहार डीएलएड परीक्षा इस वर्ष 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 6,81,982 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इस परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा किया जाता है।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार बिहार डीएलएड प्रथम वर्ष (सत्र 2023-25) और दूसरे वर्ष (सत्र 2022-24) की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट dledsecondary.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।
बिहार डीएलएड प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
BSEB Bihar DElEd Result 2024: डाउनलोड का तरीका
- बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट dledsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, "D.El.Ed. Result" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- इसके बाद "सबमिट करें" पर क्लिक करें।
- अब अपना परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
BSEB Bihar DElEd Result 2024: परीक्षा तिथि
बिहार डीएलएड लिखित परीक्षा (प्रथम वर्ष) के लिए 19 से 26 जून, 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि बिहार डीएलएड लिखित परीक्षा (द्वितीय वर्ष) 12 से 15 जून, 2024 तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी डीएलएड लिखित परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 1 से 9 जुलाई के बीच किया गया, जबकि परिणाम की घोषणा 9 अक्टूबर, 2024 को की गई है।
बिहार डीएलएड परीक्षा इस वर्ष 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बिहार डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 6,81,982 लोगों ने पंजीकरण कराया था। इस परीक्षा का आयोजन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा किया जाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें