Bihar Board 10th Scrutiny 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा, कंपार्टमेंट, स्क्रूटिनी के लिए आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | April 4, 2025 | 10:44 AM IST | 2 mins read
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा 2025 एवं मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज यानी 4 अप्रैल से ही शुरू कर दी है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) वार्षिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट 29 मार्च 2025 को जारी कर दिया है।
यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या किसी भी विषय के प्राप्तांक से संतुष्ट नहीं हैं, तो उनके लिए समिति द्वारा स्क्रूटिनी का अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे विद्यार्थी अपने संबंधित विषय की उत्तरपुस्तिका के स्क्रूटिनी के लिए आज यानी 4 अप्रैल 2025 से 12 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट matric.bsebscrutiny.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बीएसईबी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक विशेष परीक्षा 2025 एवं मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2025 के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज यानी 4 अप्रैल से ही शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
BSEB Compartment Scrutiny Result 2025: रिजल्ट डेट
समिति द्वारा इन परीक्षाओं का परीक्षाफल 31 मई, 2025 तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों का एक वर्ष खराब नहीं हो और वे इसी सत्र में उच्च शिक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों में नामांकन ले सकें।
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार मैट्रिक का पास प्रतिशत, टॉपर्स
इस वर्ष बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में कुल पास प्रतिशत 82.11% रहा है। साथ ही, बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में तीन छात्राओं साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने परीक्षा में टॉप किया है।
SEB Compartment Scrutiny 2025: कम्पार्टमेंट, विशेष परीक्षा क्या है?
बीएसईबी मैट्रिक सप्लीमेंट्री और स्पेशल परीक्षा उन छात्रों के लिए डिजाइन की गई है जो या तो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं या नियमित परीक्षा से चूक गए हैं।
कम्पार्टमेंट परीक्षा - अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गणित जैसे मुख्य विषयों सहित एक या दो विषयों में फेल होने वाले छात्र कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। यह परीक्षा उन्हें फेल हुए विषयों के लिए फिर से उपस्थित होकर अपने स्कोर को बेहतर बनाने का मौका देती है।
विशेष परीक्षा - स्कूल प्रिंसिपल की लापरवाही या अन्य वैध कारणों से परीक्षा से चूकने वाले छात्रों को विशेष परीक्षा के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।
अगली खबर
]Bihar Board 10th Topper 2025: टॉप-3 में 2 लड़कियां; ओवरऑल रिजल्ट में लड़के आगे, जानें बीएसईबी टॉपर्स के आंकड़े
इस साल साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी और रंजन वर्मा ने 97.80% अंक हासिल कर 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है, हालांकि ओवरऑल रिजल्ट में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी