BSEB Exams 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 12 अक्टूबर तक बढ़ी, अधिसूचना जारी
Santosh Kumar | October 6, 2025 | 12:26 PM IST | 2 mins read
जिन छात्रों के प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं हैं, वे आवेदन करने के पात्र नहीं हैं और उनका बिहार बोर्ड 2026 प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन पत्र secondary.biharboardonline.com (कक्षा 10वीं के लिए) और seniorsecondary.biharboardonline.com (कक्षा 12वीं के लिए) पर उपलब्ध हैं। बीएसईबी ने 2027 की माध्यमिक परीक्षा के लिए भी आवेदन की तिथि बढ़ा दी है।
बीएसईबी ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे अपने छात्रों की ओर से ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। छात्रों को अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करना होगा, क्योंकि व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने का कोई प्रावधान नहीं है।
केवल वे छात्र जिनके मूल सूचीकरण प्रमाण पत्र बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं, वे ही परीक्षा फॉर्म भरने के पात्र होंगे। जिन छात्रों के प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड नहीं हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं हैं और उनका प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
Bihar Board Exam 2026: पोर्टल पर 2 प्रकार के आवेदन पत्र
जारी अधिसूचना के अनुसार, छात्रों के लिए पोर्टल पर 2 प्रकार के आवेदन पत्र अपलोड किए गए हैं। पहला आवेदन पत्र 2024-26 सत्र के लिए नियमित और स्वतंत्र श्रेणी के छात्रों के लिए है। इसे दो खंडों में विभाजित किया गया है- खंड ए और खंड बी।
खंड ए में सूची विवरण के आधार पर क्रम संख्या 1 से 17 तक पहले से भरी हुई जानकारी है। छात्रों को इस खंड में कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों को केवल खंड बी में क्रम संख्या 18 से 34 तक की जानकारी भरनी होगी।
दूसरा आवेदन पत्र 2024-26 से पहले के सत्रों के शॉर्टलिस्ट किए गए और योग्य कंपार्टमेंटल, एडवांस्ड और एकल विषय अंग्रेजी/क्वालिफाइंग उम्मीदवारों के लिए है। स्कूल के प्रधानाचार्य छात्रों को नामांकन प्रमाण पत्र और आवेदन पत्र प्रदान करेंगे।
Bihar Board Exam 2027: 10वीं परीक्षा के लिए आवेदन डेट बढ़ी
बोर्ड ने माध्यमिक परीक्षा 2027 (सत्र 2026-27) में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण या अनुमति आवेदन भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब छात्र 20 अक्टूबर 2025 तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन भर सकते हैं।
पंजीकृत छात्रों को जानकारी की सही जांच और सत्यापन के लिए घोषणा पत्र डाउनलोड करना होगा। इस घोषणा पत्र पर छात्र, अभिभावक और विद्यालय के प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर होने चाहिए और इसे 20 अक्टूबर तक समिति के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी