Bihar Board Date Sheet 2026: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं का टाइम-टेबल कब होगा जारी? लास्ट ईयर की डेट जानें
Saurabh Pandey | November 7, 2025 | 09:07 AM IST | 1 min read
बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं प्रतिवर्ष पेन-एंड-पेपर प्रारूप में आयोजित की जाती हैं। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार विस्तृत परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और मॉक पेपर जारी करता है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल की घोषणा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड की समय-सारिणी नवंबर के पहले सप्ताह में जारी की गई थी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक कोई तिथि निर्धारित नहीं की है।
बिहार बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी जारी होने के बाद, छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईबी कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं प्रतिवर्ष पेन-एंड-पेपर प्रारूप में आयोजित की जाती हैं। बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार विस्तृत परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम और मॉक पेपर जारी करता है।
BSEB Datesheet 2026: टाइम-टेबल डिटेल्स
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा तिथि और दिन
- परीक्षा समय
- दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा तिथियां
- प्रैक्टिकल परीक्षा तिथियां
- अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
BSEB Datesheet 2026: सेंट-अप परीक्षा की तिथियां जारी
बिहार बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की सेंट-अप परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। बीएसईबी कक्षा 12वीं की सेंट-अप परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही बिहार बोर्ड कक्षा 12 परीक्षा 2026 के लिए पात्र होंगे। बिहार इंटर सेंट-अप परीक्षा 19 से 26 नवंबर, 2025 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 27 से 29 नवंबर, 2025 के बीच निर्धारित हैं।
बीएसईबी मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर से 22 नवंबर तक चलेगी। इस परीक्षा का आयोजन बीएसईबी की तरफ से जारी गाइडलाइंस के तहत किया जाएगा।
Also read BSEB Sentup Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं सेंटअप परीक्षा तिथि घोषित, 19 नवंबर से एग्जाम
पिछले शैक्षणिक सत्र (2024-25) में बिहार 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित की गई थीं। बीएसईबी इंटर के परिणाम 25 मार्च, 2025 को दोपहर 1:15 बजे घोषित किए गए। जिसका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 86.50% रहा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम