BSEB 12th Answer Key 2026: बिहार बोर्ड 12वीं स्पेशल, कंपार्टमेंट परीक्षा की आंसर की जारी; दर्ज करें आपत्ति
Abhay Pratap Singh | May 18, 2026 | 01:26 PM IST | 2 mins read
बीएसईपी इंटरमीडिएट कंपार्ट एवं स्पेशल परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए विद्यार्थियों को अपने रोल कोड और रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने आज इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com के माध्यम से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
बीएसईपी इंटर स्पेशल कंपार्टमेंट परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपने वैध रोल कोड और रोल नंबर जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। छात्रों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। छात्र objection.biharboardonline.com पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के दौरान पूछे गए ऑब्जेक्टिव प्रश्नों का आंसर की वेबसाइट पर जारी किया गया है। यदि किसी परीक्षार्थी/ व्यक्ति को बोर्ड द्वारा जारी उत्तर कुंजी में आपत्ति है, तो 18 मई, 2026 को शाम 4:00 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।”
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद या किसी अन्य माध्यम से उठाई गई आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। बीएसईबी इंटर कंपार्टमेंट और विशेष परीक्षा 2026 उत्तर कुंजी में ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं। इसमें विषयवार उत्तर शामिल हैं।
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद छात्रों को किसी भी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि पाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाकर परीक्षा प्रदर्शन का आकलन भी कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए बीएसईबी एक्स हैंडल @officialbseb पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
Bihar Board 12th Compartment Answer Key 2026: आपत्ति कैसे दर्ज करें?
एसईबी कक्षा 12 कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जांचने और आपत्ति दर्ज करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक objection.biharboardonline.com पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
- विषयवार बीएसईबी इंटर परीक्षा के उत्तरों को जांचें।
- आवश्यता होने पर आपत्ति दर्ज करें, शुल्क जमा करें व सबमिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा