Abhay Pratap Singh | May 18, 2026 | 12:10 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2026 करेक्शन विंडो 22 से 24 मई तक खुली रहेगी। इस दौरान कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन फॉर्म में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) जून 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 मई को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द यूजीसी नेट जून 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूजीसी नेट 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1150 रुपये, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये तथा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्डजेंडर को 325 रुपये देने होंगे। रजिस्ट्रेशन 29 अप्रैल से शुरू है। यूजीसी नेट जून 2026 से दो नए विषय वानिकी और सांख्यिकी जोड़े गए हैं।
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने बाद उम्मीदवारों को 22 मई से 24 मई तक यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार का मौका दिया जाएगा। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/ संस्थानों से सामान्य/ अनारक्षित/ सामान्य-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार ने कम से कम 55% अंकों में तथा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी ने न्यूनतम 50% अंकों में मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा पास की हो। एनटीए 87 विषयों के लिए यूजीसी नेट 2026 परीक्षा 22 से 30 जून तक आयोजित करेगी।
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप 10 जून तक और प्रवेश पत्र 15 जून तक जारी कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूजीसी नेट जून 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं: