BSEB 2026-27: बिहार बोर्ड माध्यमिक परीक्षा पंजीकरण की डेट 5 अक्टूबर तक बढ़ी, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | September 16, 2025 | 01:45 PM IST | 1 min read
बोर्ड की तरफ से जारी पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक पहले यह तिथि 15 सितंबर 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इसे 16 सितंबर से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आगामी माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा 2026-27 के लिए छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक विद्यार्थी जो पहले से निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने से चूक गए थे, उनक पास अब 5 अक्टूबर 2025 तक आवेदन पत्र जमा करने का अवसर है।
बोर्ड की तरफ से जारी पूर्व कार्यक्रम के मुताबिक पहले यह तिथि 15 सितंबर 2025 निर्धारित की गई थी, लेकिन छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने इसे 16 सितंबर से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। संबंधित कक्षा 10 के छात्रों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य या स्कूल प्रमुख को यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
BSEB 2026-27 : परीक्षा शुल्क
|
शुल्क विवरण |
रेगुलर कैटेगरी के लिए |
स्वतंत्र कैटेगरी के लिए |
|---|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन पत्र शुल्क |
50 रुपये |
50 रुपये |
|
ऑनलाइन डाटा एंट्री शुल्क |
50 रुपये |
50 रुपये |
|
पंजीयन शुल्क |
250 रुपये |
250 रुपये |
|
अनुमति शुल्क |
-
|
130 रुपये |
|
कुल |
350 रुपये |
480 रुपये |
Also read BSEB: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रवेश पंजीकरण biharboardexam.com पर शुरू, आवेदन शुल्क जानें
BSEB 10th Exam 2025: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर "बिहार बोर्ड परीक्षा 2027 माध्यमिक" लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण फॉर्म भरें।
- अंतिम तिथि से पहले पंजीकरण/आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
- अब कंफर्मेशन पेज की एक प्रति अपने पास रखें।
अगली खबर
]बीएसईबी ने 2023-24 में निलंबित स्कूल के छात्रों को दिया आगामी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका, आवेदन शुरू
ऐसे छात्र अब स्वतंत्र कोटि के अंतर्गत वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 (सत्र 2025-26) में शामिल हो सकेंगे। बोर्ड ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जारी है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम