BSEB Registration 2025: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं पंजीकरण की लास्ट डेट विलंब शुल्क के साथ 28 अक्टूबर तक आगे बढ़ी
Saurabh Pandey | October 22, 2024 | 07:55 PM IST | 2 mins read
बोर्ड ने वर्तमान में कक्षा 9 में नामांकित छात्रों के लिए पंजीकरण अवधि भी बढ़ा दी है, जो 2026 में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। स्कूल प्रिंसिपलों को अब कक्षा 9 के छात्रों के लिए बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2026 पंजीकरण 29 अक्टूबर तक पूरा करना होगा।
नई दिल्ली : बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी बीएसईबी ने वर्ष 2025 के लिए बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की समय सीमा आगे बढ़ा दी है। शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल द्वारा परीक्षार्थियों का ऑनलाइन परीक्षा फार्म नई समय सीमा के तहत अब 28 अक्टूबर, 2024 तक भरा जाएगा।
बिहार बोर्ड 10वीं -12वीं परीक्षा पंजीकरण फॉर्म भरने के लिए परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाना होगा। परीक्षार्थी 26 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। बोर्ड ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से समय-सीमा आगे बढ़ाने की जानकारी साझा की है।
इससे पहले बीएसईबी बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर थी, जिसे बाद में 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था। पंजीकरण फॉर्म छात्रों की ओर से संबंधित स्कूलों के प्रमुखों द्वारा भरे जाएंगे। फॉर्म जमा करने का काम पूरा करने के लिए स्कूल अधिकारियों को दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
BSEB Registration 2025: आवेदन शुल्क
बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षाओं के लिए पंजीकरण करने वाले छात्रों को सामान्य श्रेणी के लिए 1,010 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के छात्रों को 895 रुपये का भुगतान करना होगा।
बीएसईबी कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम बिहार बोर्ड द्वारा शीघ्र ही जारी किया जाएगा। पिछले पैटर्न के आधार पर बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 फरवरी में शुरू होने का अनुमान है। दिसंबर 2024 तक, विषय, दिन और शिफ्ट सहित पूरा शेड्यूल सार्वजनिक कर दिया जाएगा
BSEB Bihar Registration 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, 'इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025, मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन' पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी।
- बीएसईबी इंटर, मैट्रिक पंजीकरण पूरा करने के लिए सभी विवरण दर्ज करें।
- अब क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें और बिहार बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
बोर्ड ने कक्षा 9 में पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाई
बोर्ड ने वर्तमान में कक्षा 9 में नामांकित छात्रों के लिए पंजीकरण अवधि भी बढ़ा दी है, जो 2026 में मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। स्कूल प्रिंसिपलों को अब कक्षा 9 के छात्रों के लिए बीएसईबी मैट्रिक परीक्षा 2026 पंजीकरण 29 अक्टूबर तक पूरा करना होगा।
बीएसईबी कक्षा 9 मैट्रिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, 2024 तक है। ऑनलाइन पंजीकरण या शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के दौरान किसी भी कठिनाई के मामले में, हेल्पलाइन नंबर 0612-2232074 पर संपर्क करके हेल्प ले सकते हैं।
Bihar Board 12th Exam 2025: हेल्पलाइन नंबर
यदि किसी छात्र को 10वीं ,12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फार्म भरते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो वे बीएसईबी की आधिकारिक हेल्पलाइन 0612-2230039 पर कॉल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार