BSEB Admit Card 2025: बीएसईबी जेईई-नीट निशुल्क कोचिंग के लिए परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | July 18, 2025 | 02:41 PM IST | 1 min read
बीएसईबी जेईई-नीट फ्री कोचिंग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूनिक आईडी या एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जेईई-नीट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग में नामांकन हेतु परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट coaching.biharboardonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड द्वारा यह परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
बिहार बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह प्रतियोगिता परीक्षा बापू परीक्षा परिसर, मौर्या विहार कॉलोनी, कुम्हरार, पटना में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
BSEB Admit Card 2025: परीक्षा केंद्र में सुबह 10 बजे तक प्रवेश
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 10 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति होगी। बीएसईबी जेईई-नीट फ्री कोचिंग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको यूनिक आईडी या एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
परीक्षा से चुने गए छात्रों को दो साल (2025-27) तक पटना में रहने और पढ़ाई की पूरी सुविधा मिलेगी। उन्हें आवास, भोजन और कोचिंग निःशुल्क दी जाएगी। इस कोचिंग में अनुभवी शिक्षक पढ़ाएंगे जो पहले प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पढ़ा चुके हैं।
जेईई-नीट प्रतियोगी परीक्षा चयन प्रक्रिया
ये शिक्षक छात्रों को जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं के लिए अच्छी तैयारी कराएंगे। इस योजना के लिए सभी पात्र छात्रों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित सीटों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।
अगर किसी छात्र को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वह हेल्पलाइन नंबर 9155191194, 8308266481 पर या freecoachingstudenthelp@gmail.com पर ईमेल करके मदद ले सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी