NIRF Rankings 2025: बीआर अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 के लिए कराया पंजीकरण
Santosh Kumar | January 21, 2025 | 10:30 PM IST | 1 min read
कुलपति दिनेश चंद्र राय ने कहा, "यह कदम उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और सुधार के प्रति हमारे विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
नई दिल्ली: बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने पहली बार राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग 2025 में भाग लिया है। यह पंजीकरण कुलपति दिनेश चंद्र राय और बिहार के पूर्व शहरी विकास मंत्री सुरेश शर्मा ने एनआईआरएफ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया। कुलपति राय ने इसे विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा, "यह कदम उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और सुधार के प्रति हमारे विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इससे हमारी राष्ट्रीय प्रतिष्ठा बढ़ेगी और हमें सरकार और अन्य एजेंसियों से अधिक अनुदान और सहायता मिलेगी।"
एनआईआरएफ रैंकिंग के लिए विश्वविद्यालय ने छात्र नामांकन, शोध कार्य, शिक्षकों की योग्यता, बुनियादी ढांचे और प्लेसमेंट रिकॉर्ड जैसी जानकारी दी। कुलपति ने कहा कि यह सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की मेहनत का नतीजा है।
प्रोफेसर राय ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बेहतर शैक्षणिक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में प्रॉक्टर बीएस राय, आईक्यूएसी निदेशक कल्याण कुमार झा, कॉलेज इंस्पेक्टर (कला/वाणिज्य) राजीव कुमार, एनआईआरएफ समन्वयक जीतेश पति त्रिपाठी, अमर शुक्ला, नवीन कुमार और अन्य सदस्य उपस्थित थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’