BPSC Counselling 2024: बिहार हेड मास्टर, हेड टीचर, सक्षमता 2, टीआरई 3 भर्ती काउंसलिंग शेड्यूल जारी
Saurabh Pandey | November 29, 2024 | 05:15 PM IST | 1 min read
बीएसईबी सक्षमता 2 परीक्षा में कुल 65716 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। पात्र उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग 23 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक उस जिले में आयोजित की जाएगी जहां शिक्षक तैनात हैं।
नई दिल्ली : बिहार शिक्षा विभाग ने हेड टीचर, हेड मास्टर, टीआरई 3.0, सक्षमता 2 परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। कुल 147534 उम्मीदवार काउंसलिंग राउंड के लिए उपस्थित होने के पात्र हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुल 36947 उम्मीदवारों ने हेड टीचर पदों के लिए और 5971 उम्मीदवारों ने हेड मास्टर पदों के लिए अर्हता प्राप्त की है। काउंसलिंग की संभावित तिथि 9 दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 तक है। हेड टीचर पद के लिए काउंसलिंग उस जिले में होगी जहां शिक्षक पद पर हैं और हेड मास्टर पद के लिए मंडल के मुख्यालय वाले जिले में होगी।
BPSC TRE 3 Counselling: बीपीएससी टीआरई 3.0
टीआरई 3.0 के तहत स्कूल शिक्षक (कक्षा 1-5) पदों के लिए 21911 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं, और कक्षा 6 से 8 के स्कूल शिक्षक पदों लिए 16989 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। इन रिक्तियों के लिए काउंसलिंग कार्यक्रम 16 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2024 तक है। काउंसलिंग बीपीएससी द्वारा आवंटित जिले में आयोजित की जाएगी।
बीएसईबी सक्षमता 2 परीक्षा में कुल 65716 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। पात्र उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग 23 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक उस जिले में आयोजित की जाएगी जहां शिक्षक तैनात हैं।
काउंसलिंग स्थल पर काउंटरों को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाएगा कि प्रतिदिन प्रति काउंटर कम से कम 50-60 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग दी जा सके। काउंटरों की संख्या काउंसलिंग के लिए निर्धारित दिन और उसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा