BPSC Recruitment 2026: पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्षों के पदों के लिए फिर शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
Santosh Kumar | June 4, 2026 | 04:11 PM IST | 1 min read
कुछ विषयों के लिए कोई आवेदन प्राप्त न होने के कारण, अब उन पदों के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य के सरकारी पॉलिटेक्निक और सरकारी महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में विभागाध्यक्ष (एचओडी) पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिर से खोलने का निर्णय लिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती अभियान विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न विषयों के लिए आयोजित किया जा रहा है।
आयोग ने 26 अगस्त, 2025 को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित सरकारी पॉलिटेक्निक और महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में 'विभागाध्यक्ष' के 218 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था।
हालांकि, कुछ विषयों के लिए कोई आवेदन प्राप्त न होने के कारण, अब उन पदों के लिए एक बार फिर से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। अभ्यर्थी 9 जून से 7 जुलाई, 2026 के भीतर पुनः आवेदन कर सकते हैं।
BPSC Recruitment 2026: इन विज्ञापनों के लिए पुनः आवेदन
आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण इन विज्ञापनों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं-
|
विज्ञापन संख्या |
विषय |
|---|---|
|
विज्ञापन संख्या |
विषय |
|
96/2025 |
वस्त्र अभियंत्रण |
|
97/2025 |
फायर टेक्नोलॉजी एण्ड सेफ्टी |
|
98/2025 |
ऑटोमोबाइल अभियंत्रण |
|
99/2025 |
प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी |
|
101/2025 |
फैशन एण्ड क्लोथिंग टेक्नोलॉजी |
|
102/2025 |
रसायनिक अभियंत्रण |
|
103/2025 |
सेरामिक्स अभियंत्रण |
|
104/2025 |
असैनिक (रूरल) अभियंत्रण |
|
107/2025 |
लाइब्रेरी एण्ड इन्फॉर्मेशन साइंस |
BPSC Recruitment 2026: विस्तृत विज्ञापन वेबसाइट पर
उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित आवश्यक निर्देश, विस्तृत विज्ञापन के साथ, आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर 26 अगस्त, 2025 को प्रदर्शित आवश्यक सूचना के साथ उपलब्ध हैं।
आवेदन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए, आयोग की वेबसाइट पर पहले से ही प्रदर्शित विस्तृत विज्ञापन के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए आवश्यक निर्देशों का भी भली-भांति अध्ययन करें।
अगली खबर
]UP Police Constable Admit Card 2026 (Out) LIVE: यूपी पुलिस एडमिट कार्ड जारी @uppbpb.gov.in; डायरेक्ट लिंक
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। बोर्ड ने दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल हॉल टिकट परीक्षा से तीन दिन पहले उपलब्ध कराए जाएंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार