BPSC LDC Mains Exam 2025: बीपीएससी एलडीसी मुख्य परीक्षा कार्यक्रम bpsc.bihar.gov.in पर जारी, जानें डेट और टाइम
Abhay Pratap Singh | September 4, 2025 | 07:39 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी एलडीसी मेन्स 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से एक सप्ताह पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने विज्ञापन संख्या-43/2025 के अंतर्गत लोवर डिवीजन क्लर्क (LDC) मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बीपीएससी एलडीसी मुख्य 2025 परीक्षा 20 सितंबर को दो पालियों में कराई जाएगी।
बीपीएससी एलडीसी मेन्स एग्जाम शेड्यूल 2025 के अनुसार, “प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक कराई जाएगी, जिसमें हिंदी विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरी पाली की परीक्षा सामान्य ज्ञान विषय पर आधारित होगी, जो दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।”
आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, “निम्न वर्गीय लिपिक (मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा) के लिए ई प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा शुरू होने की निर्धारित तिथि से एक सप्ताह पहले उपलब्ध करा दी जाएगी। जिसे उम्मीदवार यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।”
Also read BIHAR: डॉ. भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालयों में 1800 पदों पर होगी भर्ती, विभाग से मिली स्वीकृति
बिहार लिपिक भर्ती 2025 मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। बीपीएससी ने कहा कि, उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति में डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से बीपीएससी कार्यालय पटना में लोवर डिवीजन क्लर्क के कुल 26 रिक्त पदों को भरा जाएगा। बीपीएससी एलडीसी चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
BPSC LDC Mains Exam Date 2025: मुख्य परीक्षा कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे सारणी में बीपीएससी लोवर डिवीजन क्लर्क 2025 मुख्य परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
|
बीपीएससी एलडीसी परीक्षा तिथि 2025
|
||
|---|---|---|
| परीक्षा तिथि एवं दिन | प्रथम पाली का समय और विषय | द्वितीय पाली का समय और विषय |
|
20 सितंबर, 2025
(शनिवार) |
सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
हिंदी |
दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:15 बजे तक
सामान्य ज्ञान |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार