BPSC Fake Notice: बीपीएससी ने 72वीं सीसीई और 2026 की परीक्षाओं से संबंधित वायरल नोटिस को बताया फर्जी
Abhay Pratap Singh | August 6, 2026 | 12:46 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी की फर्जी नोटिस में बताया गया कि परीक्षा कैलेंडर से संबंधित सूचना शुक्रवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपने नाम से वायरल एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा एवं वर्ष 2026 की परीक्षाओं से संबंधित नोटिस को फर्जी बताया है। बीपीएससी ने अभ्यर्थियों को केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट एवं आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों पर उपलब्ध सूचनाओं पर ही विश्वास करने की सलाह दी है।
आयोग ने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट कहा, “सोशल मीडिया पर बिहार लोक सेवा आयोग के नाम से प्रसारित 72वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा एवं 2026 में प्रस्तावित परीक्षाओं से संबंधित तथाकथित ‘आवश्यक सूचना’ पूर्णतः फर्जी, भ्रामक एवं असत्य है।” बीपीएससी द्वारा ऐसी कोई सूचना जारी नहीं की गई है।
बीपीएससी की फेक नोटिस के अनुसार, “एकीकृत 72वीं सीसीई प्रीलिम्स एग्जाम एवं वर्ष 2026 में प्रस्तावित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं के संबंध में आयोग द्वारा शुक्रवार को अध्यक्ष, सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं आयोग के अन्य सदस्यों की उपस्थित में एक बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें परीक्षा कैलेंडर के निर्धारण पर विचार-विमर्श किया जाएगा।”
आगे कहा गया कि, मुख्यमंत्री के निर्देश में आयोग सभी प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकांश बड़ी परीक्षाओं का आयोजन छठ पर्व के बाद एवं कुछ छोटी परीक्षाओं का आयोजन अक्टूबर माह में किया जा सकता है।
फर्जी नोटिस में बताया गया कि परीक्षा कैलेंडर से संबंधित सूचना शुक्रवार को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी की जाएगी। आयोग ने फेक नोटिस का संज्ञान लेते हुए अप्रमाणित एवं भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने व उन्हें किसी माध्मय से साझा करने से बचने की सलाह दी है।
आयोग ने कहा कि, बिहार लोक सेवा आयोग से संबंधित किसी भी सूचना, विज्ञप्ति अथवा अन्य आधिकारिक सूचना के लिए केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in और आधिकारिक सोशल मीडिया माध्यमों का ही अनुसरण करें। अन्य किसी भी अनधिकृत स्त्रोत से प्राप्त जानकारी पर विश्वास न करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम