BPSC Auditor Pre OMR Sheet 2026: बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स परीक्षा की ओएमआर शीट जारी, दर्ज करें आपत्ति

Abhay Pratap Singh | August 6, 2026 | 10:46 AM IST | 1 min read

बीपीएससी बिहार ऑडिटर आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स 2026 परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई थी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 09/2026 के अंतर्गत ऑडिटर (प्रीलिम्स) प्रतियोगी परीक्षा की ओएमआर शीट जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ के माध्यम से बीपीएससी ऑडिटर प्री ओएमआर शीट 2026 जांच सकते हैं।

बीपीएससी बिहार ऑडिटर ओएमआर शीट 2026 डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर/ यूजरनेम और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को बीपीएससी ऑडिटर आंसर की 2026 के खिलाफ 6 अगस्त से ईमेल के माध्यम से आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “डाउनलोड ओएमआर शीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 12 अगस्त, 2026 तक ईमेल आईडी examcontroller-bpsc@gov.in पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। 12 अगस्त तक डाउनलोड नहीं करने की स्थिति में आयोग द्वारा ओएमआर शीट की छायाप्रति बाद में उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।”

Also read BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी को 32,388 पदों की भेजी गई अधियाचना, वैकेंसी विवरण जारी, विज्ञापन जल्द

आयोग ने बताया कि, अन्य किसी माध्यम एवं निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। बीपीएससी अंकक्षेप लिखित परीक्षा 2026 की ओएमआर शीट 6 अगस्त से 12 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी। बिहार बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स 2026 परीक्षा 5 जुलाई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।

बीपीएससी ऑडिटर चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन चरण शामिल है। बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स 2026 में सफल उम्मीदवार ही मेन्स एग्जाम के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 102 ऑडिटर के पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिस जांच सकते हैं।

BPSC Auditor Prelims Answer Key 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों पालन करके बीपीएससी ऑडिटर प्रीलिम्स एग्जाम 2026 की प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • कैंडिडेट https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
  • लॉगिन विंडो में ईमेल आईटी और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
  • बीपीएससी ऑडिटर प्री ओएमआर शीट जांचें और डाउनलोड करें।
  • आवश्यकता होने पर ईमेल आईडी के माध्यम से आपत्तियां दर्ज करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]