BPSC Auditor Main Exam 2026: बीपीएससी ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए 29 अक्टूबर से करें आवेदन, एग्जाम पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 06:04 PM IST | 1 min read
बिहार अंकेक्षण प्रारंभिक परीक्षा 2026 में सफल कुल 1248 उम्मीदवारों से मुख्य लिखित (विषयनिष्ठ) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अंकेक्षण (बिहार पंचायत अंकेक्षण सेवा) मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 29 अक्टूबर से 16 नवंबर तक बीपीएससी ऑडिटर मेन 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
बिहार ऑडिटर प्रीलिम्स एग्जाम 2026 में सफल कुल 1248 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नियुक्ति के लिए कैंडिडेट का चयन मुख्य लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।
BPSC Auditor Main Exam 2026 Online Form: आवेदन प्रक्रिया
बीपीएससी ऑडिटर मेन एग्जाम 2026 एप्लीकेशन लिंक सक्रिय होने के बाद नीचे बताे गए चरणों का पालन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- अंकक्षेप मुख्य परीक्षा 2026 - आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और फॉर्म भरें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुल प्राप्तांक समान होने पर लिखित परीक्षा के प्राप्त अंक के अनुसार मेरिट क्रम निर्धारित होगा। लिखित परीक्षा में भी समान अंक समान होने की स्थिति में उम्र तथा उम्र में समानता होने पर देवनागरी लिपि में वर्णमाला के अनुसार नाम वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी ऑडिटर मेन एग्जाम 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
BPSC Auditor Main Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न
नीचे सारणी में बिहार बीपीएससी ऑडिटर मुख्य परीक्षा पैटर्न 2026 जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | विषय | अवधि | पूर्णांक |
|---|---|---|---|
|
1. |
अनिवार्य विषय (विषयनिष्ठ प्रकृति की होगी) - 1. सामान्य हिन्दी 2. सामान्य अध्ययन, प्रथम पत्र 3. सामान्य अध्ययन, द्वितीय पत्र |
3:00 घंटा 3:00 घंटा 3:00 घंटा |
100 अंक 300 अंक 300 अंक |
|
2. |
वैकल्पिक विषय (विषयनिष्ठ प्रकृति की होगी) - (इनमें से किसी एक विषय का चयन करना अनिवार्य होगा) (1) वाणिज्य(2) अर्थशास्त्र (3) गणित (4) सांख्यिकी |
3:00 घंटा |
300 अंक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार