BPSC ASO 2025 DV: बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर डीवी शेड्यूल जारी; तिथि, रोल नंबर और आवश्यक दस्तावेज जांचें

Abhay Pratap Singh | August 12, 2026 | 11:45 AM IST | 2 mins read

आयोग ने कहा कि बीपीएससी एएसओ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए योग्य अभ्यर्थियों को अलग से प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

बीपीएससी एएसओ 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन 24 अगस्त को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या-37/2025 के अंतर्गत सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (Assistant Section Officer) भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के लिए, बीपीएससी एएसओ मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के लिए डीवी का आयोजन 24 अगस्त, 2026 को किया जाएगा।

आयोग ने कहा कि अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अलग से प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा। बीपीएससी एएसओ मुख्य परीक्षा 2025 के ई-एडमिट कार्ड के साथ दस्तावेज सत्यापन चरण में शामिल होना होगा। हालांकि, वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन पत्र का प्रपत्र-1 भरकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दिन लाना अनिवार्य है।

नोटिस के अनुसार, “बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर मुख्य (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के लिए कुल 57 अभ्यर्थियों की प्रोविजनल सूची 10 अगस्त 2026 को जारी किया गया। आयोग चयनित सभी अभ्यर्थियों को उनके दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित करता है।”

बिहार एएसओ डीवी दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली का समय सुबह 10 बजे से और द्वितीय पाली का समय दोपहर 2 बजे से है। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम के अनुसार आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को दस्तावेज सत्यापन हेतु निर्धारित समय से 1 घंटा पहले पहुंचना चाहिए।

Also read BPSC DSO Mains Result 2026: बिहार जिला सांख्यिकी अधिकारी मेन्स रिजल्ट जारी, 124 कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए चयनित

सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 23 जून 2025 तक जारी किया गया हो। सर्टिफिकेट की मूल प्रतियां सत्यापन के लिए जमा नहीं करने पर अभ्यर्थियों की अर्हता प्रभावित होगी तथा इस संबंध में पुनः किसी प्रकार का अनुरोध स्वीकार्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

BPSC Assistant Section Officer Document Verification 2026: आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों को सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं अंक पत्रों की फोटोकॉपी का एक सेट सेल्फ अटेस्टेड कर जमा करना होगा। नीचे उम्मीदवार दस्तावेजों की सूची जांच सकते हैं:

  • मुख्य परीक्षा के लिए भरे गए ऑनलाइन आवेदन की प्रति
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • स्नातक की मार्कशीट व डिग्री
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आयु में छूट का सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • फोटो पहचान पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]