BPSC AE Admit Card 2025: बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड bpscpat.bihar.gov.in पर आज, निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | July 14, 2025 | 12:17 PM IST | 1 min read
बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजरनेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से आज यानी 14 जुलाई असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025 (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से बीपीएससी एई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
बीपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजरनेम और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध पहचान पत्र लाना होगा। साथ ही, बीपीएससी द्वारा जारी परीक्षा दिवस संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
बिहार एई 2025 परीक्षा 17, 18 और 19 जुलाई को दो पालियों में पटना और मुजफ्फरपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी कैंडिडेट को डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। बीपीएससी सहायक इंजीनियर परीक्षार्थियों को ऑनलाइन माध्यम में ही हाल टिकट डाउनलोड करने होंगे।
बीपीएससी द्वारा यह भर्ती विज्ञापन संख्या 29/2025, 30/2025 और 31/2025 के तहत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के तहत बिहार राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 1,024 पदों को भरा जाएगा, इनमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच के पदों को शामिल किया गया है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 10:00 बजे के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक BPSC AE 2025 अधिसूचना देख सकते हैं।
BPSC AE Admit Card 2025 Download: डाउनलोड करें?
बीपीएससी एई हाल टिकट 2025 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- “BPSC AE Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- बीपीएससी एई एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल