BPSC ASO 2025 Main Result: बीपीएससी एएसओ मेन रिजल्ट bpsc.bihar.gov.in पर जारी, कैटेगरी-वाइज कटऑफ अंक जांचें

Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 10:46 PM IST | 1 min read

बिहार एएसओ मुख्य रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी।

बीपीएससी एएसओ 2025 भर्ती के माध्यम से कुल 41 रिक्तियों को भरना है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज सहायक प्रशाखा पदाधिकारी (Assistant Section Officer) मुख्य परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए कैंडिडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से बीपीएससी एएसओ मेन रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार एएसओ मेन रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। परीक्षा परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें संयुक्त मेरिट सूची के आधार पर 41 रिक्तियों के सापेक्ष मेरिट क्रम एवं आरक्षण के तहत सफल कुल 41 उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम उपलब्ध हैं।

बिहार एएसओ मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 27 फरवरी को किया गया था, जिसमें 609 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। वहीं, कुल 57 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए 24 अगस्त एवं 1 सितंबर, 2026 को आमंत्रित किया गया था।

BPSC ASO Main Result 2025: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार रोल नंबर जांच सकते हैं:

  • बीपीएससी की वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • ‘असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, BPSC मेन कॉम्पिटिटिव एग्जाम’ पर क्लिक करें।
  • एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना नाम व रोल नंबर जांचें।

Also read BPSC Auditor Main Exam 2026: बीपीएससी ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए 29 अक्टूबर से करें आवेदन, एग्जाम पैटर्न जानें

BPSC ASO 2025 Cutoff: कैटेगरीवाइज कटऑफ

सहायक प्रशाखा पदाधिकारी मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा में कोटिवार कट ऑफ अंक नीचे सारणी में जांच सकते हैं:


कैटेगरी कटऑफ अंक कटऑफ जन्म तिथि

अनारक्षित

115


19-01-1999


अनारक्षित (महिला)

105


14-12-2000


ईडब्ल्यूएस

108


12-12-1999


ईडब्ल्यूएस - महिला

103


26-02-1997


अनुसूचित जाति (SC)

102


25-06-2000


अनुसूचित जाति - महिला (SC Female)

91


22-02-2000


अनुसूचित जनजाति (ST)

104


05-01-1998


अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)

113


06-08-1998


पिछड़ा वर्ग (BC)

113


14-06-1999


पिछड़ा वर्ग - महिला (BC Female)

103


15-06-1997


बीसीएल (BCL)

103


15-04-2000


दिव्यांग - डीडी

87


20-01-1995


दिव्यांग - एमडी

85


03-11-1991


स्वतंत्रता सेनानी के पोता/पोती/नाती/नातिन

100


25-12-1996


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]