BPSC Recruitment 2026: बिहार कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 15 दिसंबर से आवेदन

Saurabh Pandey | November 27, 2026 | 09:55 AM IST | 2 mins read

बिहार कृषि विभाग में सहायक निदेशक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी।

बिहार सरकार के नियमित कर्मियों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार के कृषि विभाग में 147 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2027 है। इन पदों में सहायक निदेशक (कृषि इंजीनियरिंग), सहायक निदेशक (सांख्यिकी), सहायक नियंत्रक (माप-तौल), सहायक निदेशक (केमिस्ट्री) और सहायक निदेशक (पादप संरक्षण) शामिल हैं।

आवेदन के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है। पुराने पोर्टल के अभ्यर्थियों को भी नए पोर्टल पर नए सिरे से OTR पूरा करना होगा। ओटीआर में नाम, माता-पिता का नाम, पैन/ड्राइविंग लाइसेंस/आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल और जन्मतिथि में सुधार का प्रावधान नहीं है।

BPSC Agriculture Department Recruitment 2026: आयुसीमा

बिहार कृषि विभाग भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है। अनारक्षित (पुरुष) के लिए अधिकतम आयुसीमा 37 वर्ष, बीसी/ईबीसी (पुरुष और महिला) तथा अनारक्षित (महिला) के लिए 40 वर्ष; और एससी/एसटी (पुरुष और महिला) के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है। PwD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट मिलती है। बिहार सरकार के कर्मचारियों को 5 वर्ष की छूट मिलती है। बिहार में उसी पद पर कार्यरत संविदा कर्मियों को उनकी सेवा के वर्षों के बराबर छूट दी जाती है।

BPSC Agriculture Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

बिहार कृषि विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि ऑनलाइन आवेदन में पहचान पत्र के रूप में आधार संख्या अंकित नहीं की जाती है, तो बायोमेट्रिक शुल्क के रूप में 200 रुपये अतिरिक्त देने होंगे

BPSC Recruitment 2026: रिक्तियों का विवरण

पद का नाम
रिक्तियां
योग्यता
सहायक निदेशक (कृषि अभियंत्रण)
50
मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि अभियंत्रण में स्नातक की डिग्री
सहायक निदेशक (सांख्यिकी)
36
मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय या संस्थान से सांख्यिकी / गणित, या कृषि विज्ञान में कृषि सांख्यिकी में स्नातक की डिग्री
सहायक नियंत्रक (माप एवं तौल)
26
विज्ञान (भौतिकी के साथ) / इंजीनियरिंग / टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री
सहायक निदेशक (केमिस्ट्री)
21
कृषि विज्ञान में स्नातक की डिग्री, या केमिस्ट्री के साथ बीएससी
सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण)
14
पौधा संरक्षण को वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर कृषि में स्नातक की डिग्री
​ कुल
147
-

Also read UPPSC PCS Prelims City Slip 2026: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें

BPSC Agriculture Recruitment 2026: न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक

  1. सामान्य वर्ग के लिए 40%
  2. पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5%
  3. अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 34%
  4. एससी/एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग (बिहार के मूल निवासी) के लिए 32% न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक अनिवार्य है
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]