BPSC Recruitment: बीपीएससी जूनियर लैब असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर समेत अन्य पदों के प्रवेश पत्र 23 जुलाई को होंगे जारी
Santosh Kumar | July 18, 2025 | 06:27 PM IST | 2 mins read
एडमिट कार्ड पर रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। परीक्षा केंद्र की जानकारी 25 जुलाई से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने जूनियर लैब असिस्टेंट, लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट एनवायर्नमेंटल इंजीनियर, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और सिस्टम एनालिस्ट के पदों के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को पटना में आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर एक अधिसूचना जारी की है।
इन पदों के लिए एडमिट कार्ड 23 जुलाई से आयोग की वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अभ्यर्थी अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें और डैशबोर्ड से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
एडमिट कार्ड पर रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। परीक्षा केंद्र की जानकारी 25 जुलाई से डैशबोर्ड पर उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा और एडमिट कार्ड की दो प्रतियां साथ लानी होंगी।
BPSC Recruitment 2025: उम्मीदवारों के आवेदन में त्रुटियां
इसकी एक प्रति परीक्षा के दौरान निरीक्षक को देनी होगी। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन उपलब्ध होगा और डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना देख सकते हैं।
अधिसूचना के अनुसार, कुछ अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन में अपलोड की गई फोटो या हस्ताक्षर अस्पष्ट, अपठनीय या रिक्त पाए गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने से पूर्व परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी दस्तावेज जमा कराने होंगे।
घोषणा पत्र डाउनलोड कर उसे भरना होगा
इन अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से घोषणा पत्र डाउनलोड कर उसे भरना होगा। इस पर किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित रंगीन फोटोग्राफ चिपकाना होगा और अभ्यर्थी को दोनों भाषाओं (हिंदी और अंग्रेजी) में हस्ताक्षर करने होंगे।
साथ ही, दो सत्यापित रंगीन तस्वीरों में से एक फोटो एडमिट कार्ड पर और दूसरी परीक्षा केंद्र पर ऑफिस कॉपी में चिपकानी होगी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को वही पहचान पत्र साथ लाना होगा जो उन्होंने ऑनलाइन आवेदन में दिया है।
परीक्षा केंद्र पर केंद्र अधीक्षक सभी दस्तावेजों और तस्वीरों का मिलान करने के बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
अगली खबर
]RSSB Librarian Admit Card 2025: आरएसएसबी लाइब्रेरियन ग्रेड 3 एडमिट कार्ड की डेट घोषित, 24 जुलाई को होगा जारी
बोर्ड ने घोषणा की है कि लाइब्रेरियन ग्रेड 3 के लिए एडमिट कार्ड 24 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही, परीक्षा केंद्रों के आवंटित जिलों की जानकारी 21 जुलाई को उपलब्ध होगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार