BPSC Admit Card 2025: बीपीएससी 71वीं सीसीई पीटी एडमिट कार्ड आज होगा जारी, डायरेक्ट लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | September 6, 2025 | 09:31 AM IST | 2 mins read
बीपीएससी 71वीं सीसीई परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्र का कोड और नाम 11 सितंबर 2025 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध कराया जाएगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) आज, 6 सितंबर, 2025 को 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई पीटी) 2025 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। परीक्षा 13 सितंबर, 2025 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएगी। 1,298 रिक्तियों के लिए लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होंगे। बीपीएससी एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in और bpsconline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
बीपीएससी 71वीं सीसीई परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा केंद्र का कोड और नाम 11 सितंबर 2025 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रति लानी होगी।
सीसीई प्री परीक्षा के दौरान निरीक्षक के सामने इस पर हस्ताक्षर करना और जमा करना अनिवार्य होगा। बीपीएससी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि रोल नंबर के साथ बार-कोड स्पष्ट रूप से मुद्रित हो।
BPSC Admit Card 2025: ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल सुबह 11:00 बजे तक ही दिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा।
एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, माता-पिता/पति का नाम, लिंग, श्रेणी, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, परीक्षा का नाम, तिथि, समय, केंद्र कोड, केंद्र का पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा दिशा-निर्देश जैसे महत्वपूर्ण विवरण होंगे।
BPSC Admit Card 2025: बीपीएससी एडमिट कार्ड कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से बीपीएससी 71वीं सीसीई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
- होमपेज पर 'My Account' में संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड के सामने दिए गए View/Download विकल्प पर क्लिक करें।
- बीपीएससी पीटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी को आवंटित जिले का उल्लेख होगा।
आगामी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नों के लिए अभ्यर्थी सीधे आयोग से संपर्क कर सकते हैं। वे बीपीएससी के एक्स हैंडल पर टिप्पणी कर सकते हैं या सोशल मीडिया पर संदेश भेज सकते हैं। प्रश्न पूछते समय #AskBPSC लिखें और प्रश्न पूछें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल