BPSC 71st Admit Card 2025: बीपीएससी 71वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 13 सितंबर को एग्जाम
Santosh Kumar | September 6, 2025 | 02:56 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को बीपीएससी 71वीं सीसीई प्री एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बीपीएससी सीसीई 71वीं परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती प्रक्रिया विभिन्न प्रशासनिक और कार्यकारी पदों, जैसे अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस उप-निरीक्षक, जिला कमांडेंट, राजस्व अधिकारी और अन्य के 1,298 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in के माध्यम से बीपीएससी पीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को बीपीएससी 71वीं सीसीई प्री एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। आयोग ने एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा के लिए दिशानिर्देश भी जारी कर दिए हैं।
BPSC 71st Admit Card 2025: आवश्यक दस्तावेज
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना अनिवार्य है। इसके अलावा, दो पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी।
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना वर्जित है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 90 मिनट पहले पहुंचना होगा ताकि बायोमेट्रिक सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा सकें।
BPSC 71st Prelims Admit Card: चयन प्रक्रिया, एग्जाम शेड्यूल
बीपीएससी 71वीं सीसीई की चयन प्रक्रिया 3 चरणों में होगी: प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे, जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषय शामिल होंगे।
मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 71वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 13 सितंबर को एक ही पाली में दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
BPSC CCE Pre Admit Card 2025: एग्जाम पैटर्न
परीक्षा सामान्य अध्ययन पर आधारित होगी जिसमें 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रारंभिक परीक्षा केवल अर्हक होगी।
प्री परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर छपे विवरण, जैसे नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि और समय, को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में, बीपीएससी कार्यालय से संपर्क करें।
अगली खबर
]IBPS RRB PO Registration 2025: आईबीपीएस आरआरबी ग्रुप ए पंजीकरण आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, शुल्क, लास्ट डेट
आईबीपीएस आरआरबी पीओ 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और यह 21 सितंबर तक चलेगी। इस भर्ती के तहत ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल-I (पीओ), ऑफिसर स्केल-II और ऑफिसर स्केल-III के लिए कुल 13,217 रिक्तियों की घोषणा की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार