BPSC 70th Interview Letter 2025: बीपीएससी 70वीं परीक्षा का इंटरव्यू लेटर जारी, जानें डाउनलोड प्रोसेस, शेड्यूल
Santosh Kumar | January 15, 2026 | 05:06 PM IST | 1 min read
बीपीएससी इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, ओटीआर क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) ने इंटीग्रेटेड 70वीं कंबाइंड कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (सीसीई) के पहले फेज के इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने मेन (लिखित) परीक्षा पास कर ली है, वे अब अपना इंटरव्यू कॉल लेटर ऑफिशियल पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। पहला फेज के इंटरव्यू 21 जनवरी से 28 फरवरी तक आयोग के ऑफिस में होंगे।
बीपीएससी इंटरव्यू एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, 70वें ओटीआर क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार डैशबोर्ड पर मौजूद लिंक पर क्लिक करके इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकेंगे।
कैंडिडेट्स को बताई गई डेट पर तय समय से एक घंटा पहले आयोग के ऑफिस में रिपोर्ट करना होगा। मेडिकल टेस्ट इंटरव्यू के दिन ही होगा। इंटरव्यू के लिए बुलाए गए कैंडिडेट्स को कैंपस में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने की मनाही है।
BPSC Interview Letter 2025: इंटरव्यू लेटर कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से बीपीएससी 70वीं सीसीई का इंटरव्यू लेटर डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं।
- लॉग इन सेक्शन में 70वीं के ओटीआर क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें।
- लॉगिन के बाद अपने डैशबोर्ड पर जाएं।
- संबंधित डाउनलोड इंटरव्यू लेटर बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका इंटरव्यू लेटर डाउनलोड हो जाएगा।
इंटरव्यू के लिए आने वाले उम्मीदवारों के परिवार के सदस्यों/रिश्तेदारों को कमीशन ऑफिस के अंदर आने की इजाज़त नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
अगली खबर
]SSC MTS Slot Booking Date 2026: एसएससी एमटीएस सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन प्रक्रिया आज से ssc.gov.in पर शुरू
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लॉग इन करके अपना पसंदीदा परीक्षा शहर, तिथि और पाली चुन सकते हैं। स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध हैं, इसलिए आयोग द्वारा उम्मीदवारों को जल्दी बुकिंग करने की सलाह दी गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग