BPSC 70th CCE Schedule Revised: बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित, नई डेट्स
Saurabh Pandey | October 9, 2024 | 04:36 PM IST | 1 min read
बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण जारी है। पात्र उम्मीदवार 18 अक्टूबर तक आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) के कार्यक्रम में बदलाव किया है। बीपीएससी 70वीं सीसीई के लिए प्रारंभिक परीक्षा (पीटी), जो पहले 17 नवंबर को होनी थी, अब वह 13 से 14 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएगी।
बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया अभी चल रही है, जिसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। बीपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर ही है।
सभी जिलाधिकारियों को संबोधित एक पत्र में, बीपीएससी ने देरी के लिए "अपरिहार्य कारणों" का हवाला दिया। आयोग ने लगभग सात से आठ लाख उम्मीदवारों की अनुमानित उच्च संख्या में उम्मीदवारों को समायोजित करने के लिए जिला स्तर पर पर्याप्त परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता पर जोर दिया है।
BPSC 70th CCE Prelims Exam: रिक्तियों की संख्या
आयोग ने 1957 रिक्तियां जारी की हैं, जिसमें 70वीं सीसीई के लिए 1954 रिक्तियां और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) पदों के लिए 4 रिक्तियां शामिल हैं। पंजीकृत यूजर को कैप्चा कोड के बाद अपने यूजरनेम नाम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
BPSC 70th CCE: परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी 70वीं सीसीई परीक्षा में दो चरण होंगे। पहला प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद मुख्य परीक्षा। प्रारंभिक परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और इसमें कुल 150 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा देने के लिए पात्र होंगे।
अगली खबर
]SSC GD Exam 2025: एसएससी जीडी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक; 39,481 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जानें
एसएससी जीडी परीक्षा 2025 तीन चरणों कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) / शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और चिकित्सा परीक्षा में आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल