Bombay HC Clerk Admit card 2026: बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड कल होगा जारी, 26 अप्रैल को परीक्षा
Saurabh Pandey | April 20, 2026 | 03:57 PM IST | 2 mins read
बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क भर्ती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल होने के लिए रिपोर्टिंग का समय ठीक सुबह 9 बजे है। उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए अपने खर्च पर उपस्थित रहें।
नई दिल्ली : बॉम्बे हाई कोर्ट ने 1382 क्लर्क पदों के लिए आयोजित होने वाली स्क्रीनिंग परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कल 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे से डाउनलोड कर सकते हैं। जारी किया जाएगा। क्लर्क पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in के माध्यम से क्लर्क पदों की केंद्र सूची और एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
बॉम्बे उच्च न्यायालय ने क्लर्क भर्ती 2026 के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का विवरण और विस्तृत परीक्षा केंद्रों की सूची भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण देख सकते हैं।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेंड कॉपी और वैलिड फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिक्योरिटी जांच और सत्यापन प्रक्रियाओं में समय लग सकता है, इसलिए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60-90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना उचित होगा।
Bombay High Court Clerk Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाएं।
- भर्ती सेक्शन के अंतर्गत "क्लर्क एडमिट कार्ड 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अब पंजीकरण आईडी और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Bombay High Court Clerk 2026: एडमिट कार्ड विवरण
बॉम्बे हाई कोर्ट क्लर्क एडमिट कार्ड में परीक्षा के दिन सत्यापन और प्रवेश के लिए आवश्यक सभी महत्वपूर्ण जानकारी होगी। उम्मीदवारों को निम्नलिखित जानकारी ध्यानपूर्वक देखनी चाहिए-
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का पता
- फोटो और हस्ताक्षर
- महत्वपूर्ण निर्देश
Bombay High Court Exam: परीक्षा तिथि
बॉम्बे हाई कोर्ट में क्लर्क पदों के लिए लिखित परीक्षा रविवार, 26 अप्रैल, 2026 को सुबह 10 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। स्क्रीनिंग परीक्षा में शामिल होने के लिए रिपोर्टिंग का समय ठीक सुबह 9 बजे है। उम्मीदवारों को निर्देश दिया जाता है कि वे स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए अपने खर्च पर उपस्थित रहें।
bombay high court: जिलेवार होगा स्क्रीनिंग टेस्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट में क्लर्क पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट कई स्थानों पर जिलेवार आयोजित किया जाएगा, जिनमें -मुंबई, अहमदनगर, अकोला, अमरावती, बीड, भंडारा, बुलदाना, चंद्रपुर, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर), उस्मानाबाद (धाराशिव), धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, नागपुर, नांदेड़, नंदुरबार, नासिक, ठाणे, परभणी, पुणे, रायगढ़-अलीबाग। रत्नागिरी, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग-ओरस, सोलापुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल शामिल हैं।
परीक्षा केंद्र उम्मीदवारों द्वारा उनके आवेदन पत्र में दिए गए डाक पते के आधार पर आवंटित किए गए हैं। कोर्ट ने साफ कहा है कि परीक्षा केंद्र बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल