Trusted Source Image

CNP Nashik Recruitment 2026: सीएनपी नासिक में जूनियर टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन शुल्क जानें

Saurabh Pandey | April 20, 2026 | 08:49 AM IST | 1 min read

करेंसी नोट प्रेस, नासिक (सीएनपीएन) ने सभी 4 करेंसी प्रेसों - सीएनपीएन नासिक, आईएसपीएन नासिक, बीएनपीडी देवास और एसपीपीएच हैदराबाद के लिए एक केंद्रीकृत भर्ती अधिसूचना जारी की है। इनमें सुपरवाइजर से लेकर जूनियर टेक्नीशियन स्तर तक के विभिन्न पदों पर कुल 534 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

सीएनपीएन नासिक में सुपरवाइजर से लेकर जूनियर टेक्नीशियन स्तर तक के विभिन्न पदों पर कुल 534 रिक्तियां उपलब्ध हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
सीएनपीएन नासिक में सुपरवाइजर से लेकर जूनियर टेक्नीशियन स्तर तक के विभिन्न पदों पर कुल 534 रिक्तियां उपलब्ध हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : करेंसी नोट प्रेस (सीएनपी) ने सुपरवाइजर, जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और सेक्रेटेरियल असिस्टेंट पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 20 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीएनपी नासिक वैकेंसी 2026 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cnpnashik.spmcil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 19 मई है।

करेंसी नोट प्रेस नासिक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25-30 वर्ष (पदवार) निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

CNP Nashik Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

करेंसी नोट प्रेस, नासिक (सीएनपीएन) ने सभी 4 करेंसी प्रेसों - सीएनपीएन नासिक, आईएसपीएन नासिक, बीएनपीडी देवास और एसपीपीएच हैदराबाद के लिए एक केंद्रीकृत भर्ती अधिसूचना जारी की है। इनमें सुपरवाइजर से लेकर जूनियर टेक्नीशियन स्तर तक के विभिन्न पदों पर कुल 534 रिक्तियां उपलब्ध हैं।

श्रेणीरिक्तियों की संख्या
अनारक्षित (UR)239
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)65
अनुसूचित जाति (SC)116
अनुसूचित जनजाति (ST)50
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)64
दिव्यांग (PwBD)17
पूर्व सैनिक (Ex-SM)41
कुल रिक्तियां534

CNP Nashik Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी का नाम
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (Unreserved), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ईडब्ल्यूएस (EWS)
600 रुपये
अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PWD)
200 रुपये

CNP Nashik Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. जूनियर तकनीशियन - संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण
  2. सुपरवाइजर- संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा या डिग्री
  3. प्रशासनिक पद - संबंधित क्षेत्र में स्नातक
  4. विशेषज्ञ पद (जैसे, कल्याण अधिकारी) - समाज कार्य या संबंधित क्षेत्रों में स्नातकोत्तर योग्यता

Also read Chhattisgarh Teacher Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में 2,292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती का ऐलान, जानें एग्जाम डेट

CNP Nashik Selection Process 2026: चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन परीक्षा
  2. स्किल/ट्रेड टेस्ट (यदि आवश्यक हो)
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. मेडिकल फिटनेस टेस्ट
  5. फाइनल चयन
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications