Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के 3 स्कूलों में बम से उड़ाने की धमकी अफवाह निकली, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
Press Trust of India | July 14, 2025 | 03:56 PM IST | 1 min read
स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहन जांच की।’’ साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में आज (14 जुलाई) सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो स्कूलों और एक नेवी चिल्ड्रन स्कूल में बम की धमकी मिलने की सूचना को अधिकारियों ने गहन जांच के बाद "अफवाह" घोषित कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार (14 जुलाई) सुबह प्रशांत विहार और द्वारका सेक्टर-16 स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) विद्यालयों और चाणक्यपुरी स्थित ‘नेवी चिल्ड्रन स्कूल’ को धमकी भरे ईमेल मिले।
धमकी को अफवाह घोषित किया गया
बाद में अधिकारियों ने स्कूल परिसर की गहन जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के उपरांत धमकी को अफवाह घोषित कर दिया। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि दोनों स्कूलों में दमकल की एक-एक गाड़ी भेजी गईं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘कई एजेंसियों द्वारा गहन जांच के बाद इसे (धमकी) अफवाह घोषित कर दिया गया।’’ पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने कहा, ‘‘द्वारका उत्तर थाने को सूचना मिली जिसमें सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी की सूचना दी गई। तुरंत तलाशी ली गई।"
Delhi School Bomb Threat: स्कूल में सुरक्षा कड़ी
स्थानीय पुलिस, श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते स्कूल पहुंचे और गहन जांच की। उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस विशेषज्ञ ईमेल के स्रोत का पता लगा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘स्कूल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।"
पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) राजीव रंजन ने कहा, ‘‘हमें सुबह करीब आठ बजे स्कूल से सूचना मिली। प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल परिसर में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के बाद इसे अफवाह घोषित कर दिया गया।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल