BOB LBO Recruitment 2025: बीओबी एलबीओ पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, bankofbaroda.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | August 1, 2025 | 05:30 PM IST | 2 mins read
बैंक ऑफ बड़ौदा इस भर्ती अभियान के माध्यम से लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के कुल 2,500 रिक्त पदों को भरेगा।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से जल्द ही स्थानीय बैंक अधिकारी (LBO) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अंतिम तिथि 3 अगस्त तक बीओबी एलबीओ भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी श्रेणियों के आवेदकों को 850 रुपए तथा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ईएसएम और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपए है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2,500 पदों को भरा जाएगा। इससे पहले, बीओबी एलबीओ रजिस्ट्रेशन 2025 की आखिरी तिथि 24 जुलाई, 2025 थी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री {एकीकृत दोहरी डिग्री (आईडीडी) सहित} होनी चाहिए। चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट, इंजीनियरिंग या मेडिकल में व्यावसायिक योग्यता हासिल करने वाले कैंडिडेट भी बीओबी एलबीओ भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also read IBPS Recruitment 2025: आईबीपीएस पीओ, एसओ आवेदन सुधार विंडो ibps.in पर खुली; अंतिम तिथि 1 अगस्त
स्थानीय बैंक अधिकारी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों के आयु की गणना 1 जुलाई, 2025 से की जाएगी। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले आवेदकों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
बीओबी एलबीओ 2025 परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में दो घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। पेपर में इंग्लिश लैंग्वेज, बैंकिंग नॉलेज, जनरल/इकोनॉमी अवेयरनेस और रीजनिंग एबिलिटी एवं क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। अधिक जानकारी के लिए बीओबी एलबीओ 2025 अधिसूचना जांच सकते हैं।
BOB LBO Apply Online 2025: आवेदन करने के चरण
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बीओबी एलबीओ एप्लीकेशन फॉर्म 2025 भर सकते हैं:
- बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- होमपेज पर, करियर टैब के अंतर्गत ‘वर्तमान अवसर’ पर जाएं।
- “बैंक ऑफ बड़ौदा में नियमित आधार पर स्थानीय बैंक अधिकारियों (एलबीओ) की भर्ती BOB/HRM/REC/ADVT/2025/05” के अंतर्गत “अभी आवेदन करें” पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम