Saurabh Pandey | June 18, 2025 | 11:01 AM IST | 2 mins read
यदि आप दुबई को परीक्षा केंद्र के रूप में चुनते हैं, तो एक सत्र के लिए शुल्क 7150 रुपये (पुरुष और महिला दोनों) है। दोनों सत्रों के लिए 9150 रुपये (पुरुष और महिला दोनों) है।
Candidates can download BITSAT 5 year's question papers to boost their preparation.
Download Now.jpg)
नई दिल्ली : बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (BITS) पिलानी ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (BITSAT) 2025 सत्र 2 के लिए स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया आज यानी 18 जून से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर BITSAT 2025 सत्र 2 परीक्षा के लिए अपने स्लॉट बुक कर सकते हैं।
New: Direct Link for BITSAT 2026 Registration
BITSAT Prep: Preparation Tips | Syllabus | Mock Test Series | Sample Papers
BITSAT PYQ's: Memory Based Questions | English & Logical Reasoning Questions
उम्मीदवार आज शाम 7 बजे तक BITSAT सेशन 2 के लिए टेस्ट डेट और स्लॉट बुक कर सकेंगे। BITSAT 2025 सेशन 2 स्लॉट बुकिंग प्रक्रिया के दौरान, उम्मीदवार BITSAT 2025 परीक्षा के लिए अपनी पसंदीदा टेस्ट डेट और टाइम स्लॉट चुन सकते हैं। उम्मीदवारों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्लॉट आवंटित किए जाएंगे।
दोनों सत्रों में शामिल होने के लिए फीस 5500 रुपये (पुरुष) या 4500 रुपये (महिला) है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए, दोनों में से जो भी अंक अधिक होगा, उसे प्रवेश के लिए माना जाएगा। दोनों सत्रों में से किसी एक में शामिल होने के लिए फीस 3500 रुपये (पुरुष) या 3000 रुपये (महिला) है। जो उम्मीदवार केवल सत्र-1 में शामिल होने का विकल्प चुनते हैं, और फिर दूसरी बार (सत्र-2) में शामिल होने के लिए अलग से आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें 2000 रुपये (पुरुष उम्मीदवार के लिए) और 1500 रुपये (महिला उम्मीदवार के लिए) की अतिरिक्त राशि का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क वापसी योग्य नहीं है और हस्तांतरणीय नहीं है।
यदि आप दुबई को परीक्षा केंद्र के रूप में चुनते हैं, तो एक सत्र के लिए शुल्क 7150 रुपये (पुरुष और महिला दोनों) है। दोनों सत्रों के लिए 9150 रुपये (पुरुष और महिला दोनों) है।
BITSAT 2025 सेशन 2 एडमिट कार्ड 20 जून को उपलब्ध होंगे। सेशन 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
Also read DU PG Counselling Schedule 2025: डीयू पीजी काउंसलिंग शेड्यूल admission.uod.ac.in पर जारी
BITSAT 2025 सत्र 2 की परीक्षाएं 22 से 26 जून तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर के स्लॉट में 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रक्रिया के दौरान अपनी BITSAT परीक्षा का समय भी चुनना होगा।
BITSAT परीक्षा में चार खंड शामिल हैं - अंग्रेजी दक्षता और लॉजिकल रीजनिंग, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीवविज्ञान कुल 130 अंकों के हैं। BITSAT मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।