BITSAT 2024 session 2: बिटसैट सत्र 2 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज होगी बंद, परीक्षा 24 जून से
Abhay Pratap Singh | June 12, 2024 | 07:22 AM IST | 2 mins read
BITSAT 2024 सत्र 2 आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता जैसे व्यक्तिगत विवरणों में बदलाव नहीं कर सकेंगे।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस पिलानी की ओर से बिटसैट सत्र-2 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो आज यानी 12 जून शाम 5 बजे बंद कर दी जाएगी। बिटसैट 2024 आवेदन सुधार विंडो केवल बिटसैट सत्र 2 के लिए नए सिरे से आवेदन करने वाले कैंडिडेट के लिए खोली गई है।
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन फॉर्म में सुधार करने वाले उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। पंजीकृत उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर बिटसैट सत्र 2 फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
BITSAT 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन फॉर्म में नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता जैसे व्यक्तिगत विवरणों में बदलाव नहीं कर सकेंगे। हालाँकि, आवेदक को पिता का नाम, माता का नाम, कक्षा, फोटो एवं हस्ताक्षर, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, जेंडर, कैटेगरी और सब-कैटेगरी विवरणों में बदलाव का विकल्प दिया गया है।
संस्थान द्वारा जारी सूचना के अनुसार, “जिन उम्मीदवारों ने 16 अप्रैल 2024 से पहले बिटसैट सत्र-1 और सत्र-2 के लिए एक साथ आवेदन किया है, वे अभ्यर्थी 14 जून की सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिटसैट-2024 सत्र-2 आवेदन फॉर्म में ऑनलाइन माध्यम में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।”
BITSAT 2024 Session 2 Application Form: कैसे सुधार करें?
BITSAT 2024 सत्र 2 आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।
- होमपेज पर, मौजूद ‘BITSAT फॉर्म सुधार’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब, कैंडिडेट अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और ‘सबमिट’ करें।
- BITSAT 2024 सत्र 2 आवेदन फॉर्म में आवश्यक फील्ड में सुधार करें।
- आवेदन फॉर्म में किए गए बदलावों को सेव करें और इसे डाउनलोड करें।
BITSAT Exam Date 2024: परीक्षा कार्यक्रम
बिटसैट 2024 सत्र 2 एग्जाम का आयोजन 24 जून से 28 जून तक किया जाएगा। पंजीकृत कैंडिडेट 18 जून दोपहर 12 बजे से 19 जून शाम 5 बजे तक परीक्षा शहर का चयन करने के साथ ही परीक्षा तिथि और स्लॉट बुक कर सकते हैं। पंजीकृत उम्मीदवार 21 जून से BITSAT 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]JoSAA Counseling 2024: जोसा सीट मेट्रिक्स जारी; देशभर के 9 IIT में 355 नई सीटें, आवेदन की लास्ट डेट 18 जून
मैट्रिक्स के मुताबिक, इस बार आईआईटी में 355 सीटें बढ़ाई गई हैं, जिससे इस बार 17,740 सीटों पर अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा। जोसा काउंसलिंग 2024 आवेदन और चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 18 जून है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’