BITSAT 2024: बिटसैट 2024 सत्र 1 परीक्षा तिथि में हुआ बदलाव, अब 19 मई से होगा आयोजन
Abhay Pratap Singh | February 8, 2024 | 03:54 PM IST | 1 min read
बिटसैट 2024 सीजन 1 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट 15 से 19 अप्रैल 2024 तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।
Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
Download EBookनई दिल्ली: बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (बिटसैट 2024) सत्र 1 की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। अब बिटसैट 2024 सत्र 1 की परीक्षा 19 मई से 24 मई 2024 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले सत्र 1 के लिए एग्जाम डेट 21 मई से 26 मई तक निर्धारित की गई थी।
BITSAT 2027: Chapter-wise Weightage | High Scoring Chapters
BITAT 2027: 30 Most Important Chapters | Important Notes & Formulas
Latest: BITSAT 2027 Expected Questions
बिटसैट प्रवेश परीक्षा बीई, बीफॉर्मा और एमएससी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है। उम्मीदवार 11 अप्रैल तक BITS प्रवेश परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर आवेदन कर सकते हैं। बिटसैट सत्र 1 व जेईई एडवांस परीक्षा एक ही तिथि में होने चलते बिटसैट पिलानी ने एग्जाम डेट आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
BITSAT 2024 प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से अवधि 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों से 130 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। बिटसैट पास अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश काउंसलिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।
बिटसैट 2024 सत्र 1: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर बिटसैट 2024 सत्र 1 प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।
- “Please Click Here to apply for BITSAT-2024” पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करें।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा।
- फिर एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज सबमिट करें।
- फिर उम्मीदवार अपना पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2024 से शुरू कर दी गई है। बिटसैट एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट 15 से 19 अप्रैल तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। वही, अभ्यर्थियों के लिए 1 मई को एग्जाम सेंटर की घोषणा की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी