BITS Pilani Convocation 2024: बिट्स पिलानी ने अपने दीक्षांत समारोह में 1,832 छात्रों को प्रदान की डिग्री
Santosh Kumar | November 11, 2024 | 12:32 PM IST | 1 min read
बिट्स पिलानी ने बीई, एमएससी, एमई और पीएचडी छात्रों को डिग्री प्रदान की। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने कार्यक्रम में छात्रों को बधाई दी।
नई दिल्ली: बिट्स पिलानी ने पिलानी परिसर में अपना दीक्षांत समारोह आयोजित किया, जिसमें 1,832 छात्रों को बीई, एमएससी, एमई और पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। इस वर्ष, संस्थान ने कुल 15,681 डिग्री प्रदान की, जिनमें 3,893 महिलाएं शामिल हैं। इस अवसर पर, माइक्रोन टेक्नोलॉजी के सीईओ संजय मेहरोत्रा और इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने डिग्री वितरित की।
समारोह के दौरान बोलते हुए, बिट्स पिलानी के कुलपति वी. रामगोपाल राव ने कहा, "हमारे स्नातक पहले से ही विभिन्न क्षेत्रों में अपना नाम बना रहे हैं और मुझे यकीन है कि वे समाज में बदलाव लाकर बिट्स पिलानी की विरासत को जारी रखेंगे।"
बिट्स पिलानी दीक्षांत समारोह 2024 में इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने छात्रों को बधाई दी। माइक्रोन के सीईओ संजय मेहरोत्रा ने भी छात्रों को बधाई दी। दीक्षांत समारोह में संजय मेहरोत्रा को भी मानद पीएचडी डिग्री प्रदान की गई।
BITS Pilani Convocation 2024: पीएचडी नामांकन में वृद्धि
बता दें कि बिट्स पिलानी ने पिछले 5 वर्षों में पीएचडी नामांकन में 20% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है जिसमें 42% महिलाएं हैं। 2023-24 में, संस्थान ने ₹81.33 करोड़ की 72 शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी और 121 नए पेटेंट आवेदन दायर किए।
बिट्स पिलानी ने अब तक 419 पेटेंट दाखिल किए हैं, जिनमें से 107 पेटेंट स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसके साथ ही संस्थान ने 81% की राष्ट्रीय प्लेसमेंट दर हासिल की है। आईटी, बैंकिंग, वित्त और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्रों में बड़ी भर्तियां हुईं।
अगली खबर
]Sanjiv Khanna New CJI: जस्टिस संजीव खन्ना बने भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
जस्टिस खन्ना, जो चुनावी बॉन्ड योजना को खत्म करने और अनुच्छेद 370 को खत्म करने जैसे कई ऐतिहासिक सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हिस्सा रहे हैं, वह केवल 6 महीने के लिए भारत के सीजेआई होंगे।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल