Bihar UGEAC Counselling 2024: बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम कल होगा जारी
Abhay Pratap Singh | August 8, 2024 | 02:17 PM IST | 2 mins read
बिहार यूजीईएसी राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) द्वारा कल यानी 9 अगस्त को बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार बोर्ड की वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर बिहार यूजीईएसी काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 देख सकेंगे।
बिहार यूजीईएसी राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए बिहार UGEAC सीट आवंटन 2024 का आयोजन जेईई मेन स्कोर, उम्मीदवारों द्वारा निर्धारित प्राथमिकताओं और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है।
UGEAC 2024 सीट आवंटन के दौरान उम्मीदवारों को आवंटित सीट की पुष्टि के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। साथ ही दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भी शामिल होना अनिवार्य है। बिहार UGEAC सीट आवंटन राउंड 2 के लिए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2024 तय की गई है।
बिहार UGEAC सीट आवंटन का आयोजन दो राउंड में किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अपना बिहार UGEAC 2024 सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बिहार यूजीईएसी सीट आवंटन 2024 सत्यापन के लिए UGEAC 2024 काउंसलिंग फॉर्म की फोटोकॉपी, बिहार UGEAC 2024 सीट आवंटन पत्र, 6 पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म सर्टिफिकेट और 10+2 कक्षा का प्रवेश पत्र और मार्कशीट की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, निवास प्रमाणपत्र, विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र और आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
Bihar UGEAC Seat Allotment 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से बिहार यूजीईएसी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘यूजीईएसी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट राउंड 2’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज कर सबमिट करें।
- उम्मीदवार अपना बिहार यूजीईएसी सीट आवंटन राउंड 2 परिणाम देख सकेंगे।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कैंडिडेट रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Hijab Row: कॉलेज में हिजाब पर प्रतिबंध बरकरार रखने वाले फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर कल एससी करेगा सुनवाई
बंबई उच्च न्यायालय ने ‘चेंबूर ट्रॉम्बे एजुकेशन सोसाइटी’ के एनजी आचार्य एवं डीके मराठे कॉलेज द्वारा हिजाब, बुर्के और नकाब पर प्रतिबंध लगाने के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार