BPSC TRE 4.0 Online Form 2026: बिहार टीआरई 4 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में 12 दिन शेष, 33320 पद भरे जाएंगे

Abhay Pratap Singh | October 14, 2026 | 06:36 PM IST | 2 mins read

बीपीएससी टीआरई 4.0 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज-4 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू है। (इमेज-आधिकारिक एक्स/BPSC)

नई दिल्ली: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 चरण 4 (BPSC TRE-4.0) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि में अब मात्र 12 दिन शेष बचे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर 26 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। बिहार टीआरई 4.0 के लिए शुल्क भुगतान की आखिरी तिथि 25 अक्टूबर है।

बीपीएससी टीआरई 4.0 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू है। बिहार टीआरई का आयोजन राज्य के प्राथमिक (कक्षा 1-5), मध्य (कक्षा 6-8), माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्कूलों में अध्यापकों की भर्ती के लिए किया जाता है।

आयोग द्वारा बिहार टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम 4.0 के माध्यम से कुल 33320 पदों को भरा जाएगा। इनमें 3847 प्राथमिक स्कूल के शिक्षक, 8563 मिडिल स्कूल के टीचर और 4370 पदों पर टीजीटी शिक्षक की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा, कक्षा 11-12 में अध्यापन कार्य के लिए पीजीटी टीचर के 16540 पद भरे जाएंगे।

Also read UPESSC Principal Result 2026: यूपीईएसएससी प्राचार्य भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 27 अक्टूबर से इंटरव्यू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 4 के लिए प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 21 वर्ष है। अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, बीसी/ईबीसी (पुरुष एवं महिला) के लिए 40 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40 वर्ष, ट्रांसजेंडर एवं एससी/ एसटी के लिए 42 वर्ष है।

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए बीपीएससी टीआरई 4.0 नोटिफिकेशन 2026 जांचने की सलाह दी गई है। बीपीएससी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया कि, “इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें।”

BPSC School Teacher TRE 4.0 Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बीपीएससी स्कूल टीचर 4 ऑनलाइन फॉर्म 2026 भर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in/candidate/login पर जाएं।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  • शुल्क जमा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]