Bihar STET Answer Key 2024: बिहार एसटीईटी पेपर 2 आंसर-की जारी, 20 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति
Santosh Kumar | July 17, 2024 | 12:28 PM IST | 2 mins read
आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद या अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा जारी माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 के पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com के जरिए बिहार एसटीईटी पेपर 2 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन अभ्यर्थियों को लगता है कि बोर्ड द्वारा जारी बिहार एसटीईटी आंसर की में कोई त्रुटि है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। बिहार एसटीईटी पेपर 2 आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। बोर्ड ने उत्तर कुंजी के साथ बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 2 की प्रतिक्रिया पत्रक भी जारी कर दी है।
Bihar STET Answer Key 2024: चुनौती दायर करने के लिए शुल्क
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 पेपर 1 प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से प्रति प्रश्न 50 रुपये की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। निर्धारित अवधि के बाद या अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। बीएसईबी जारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर दर्ज आपत्तियों का मूल्यांकन करके माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
Also read Bihar STET Answer Key 2024: बिहार एसटीईटी पेपर 1 आंसर-की जारी, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Bihar STET Answer Key 2024: ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 को डाउनलोड करने और आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया देख सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर, Click here for Objection STET, 2024 Link पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पूछे अनुसार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- बिहार एसटीईटी उत्तर कुंजी 2024 स्क्रीन प्रदर्शित होगी, इसे डाउनलोड करें।
- उत्तर कुंजी में त्रुटि के मामले में अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
बता दें कि Bihar STET 2024 परीक्षा पेपर 1 के लिए 18 से 29 मई 2024 तक और पेपर 2 के लिए 11 से 20 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। बीएसईबी ने बिहार एसटीईटी 2024 पेपर 1 की आंसर-की 12 जुलाई को जारी की थी, जिस पर चैलेंज दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को 15 जुलाई तक का समय दिया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा