Bihar CHO Recruitment 2024: बिहार सीएचओ भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन; जानें प्रक्रिया, आवेदन लिंक
Santosh Kumar | July 1, 2024 | 12:54 PM IST | 2 mins read
बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। ईडब्ल्यूएस पुरुष के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष और ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
नई दिल्ली: बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी (एसएचएस) ने कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्र्करिया शुरू कर दी है। पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार एसएचएस द्वारा जारी 4500 पदों पर आवेदन करने के लिए बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी की पुरानी वेबसाइट यानी statehealthsocietybihar.org/index-old.html पर जा सकते हैं। एसएचएस बिहार सीएचओ 2024 भर्ती के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 21 जुलाई शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है।
बिहार सीएचओ भर्ती 2024 में ईडब्ल्यूएस/बीसी/ईबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत बिहार स्टेट हेल्थ सोसाइटी 4500 सीएचओ पदों पर भर्ती करेगी। सीएचओ को 40,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जिसमें 32,000 रुपये निर्धारित वेतन और 8,000 रुपये प्रदर्शन-लिंक्ड भुगतान शामिल हैं।
Also read Bihar BCECE Admit Card 2024: बिहार बीसीईसीई एलई एडमिट कार्ड bceceboard.bihar.gov.in पर जारी
Bihar CHO Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
अभ्यर्थी बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड नीचे देख सकते हैं-
उम्मीदवार ने वर्ष 2020 में भारतीय नर्सिंग परिषद या राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री प्राप्त की हो और सामुदायिक स्वास्थ्य (सीसीएच) में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया हो।
उम्मीदवार ने 2020 से भारतीय नर्सिंग परिषद या राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग) की डिग्री प्राप्त की हो और सामुदायिक स्वास्थ्य (सीसीएच) में छह महीने का सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया हो।
बीएससी (नर्सिंग) / जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) उम्मीदवार जो इग्नू के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य (सीक्यू) में सर्टिफिकेट कोर्स या स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के पाठ्यक्रम के अनुसार अन्य राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य / चिकित्सा पाठ्यक्रम पूरा करते हैं, वे बिहार सीएचओ भर्ती 2024 पद के लिए पात्र हैं।
SHS Bihar CHO Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
बिहार सीएचओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। ईडब्ल्यूएस पुरुष के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष और ईडब्ल्यूएस महिला के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं बीसी और ईबीसी महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष और एससी-एसटी महिला पुरुष उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 47 वर्ष निर्धारित की गई है।
अगली खबर
]IBPS CRP Clerk Recruitment 2024: आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क XIV के लिए अधिसूचना जारी; आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया
बैंकिंग क्षेत्र में अवसर तलाश रहे छात्रों के लिए आईबीपीएस सीआरपी क्लर्क XIV आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार भर्ती के लिए आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार