Bihar School News: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते पटना में कक्षा आठ तक के स्कूल 2 जनवरी तक रहेंगे बंद
Abhay Pratap Singh | December 31, 2025 | 01:43 PM IST | 1 min read
आठवीं से ऊपर की कक्षाओं के संचालन का समय बदल दिया गया है जिसके तहत इन कक्षाओं की पढ़ाई अब सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कराई जाएगी।
पटना: बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य की राजधानी पटना में कक्षा आठ तक के सभी सरकारी व प्राइवेज स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।
पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम. ने बुधवार को आदेश जारी कर 31 दिसंबर, 2025 से 2 जनवरी, 2026 तक कक्षा आठ तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है।
इस आदेश के दायरे में सभी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि छोटे बच्चे और बुजुर्ग ठंड के सबसे अधिक जोखिम वाले वर्ग हैं, ऐसे में एहतियात ही सबसे बड़ा बचाव है।
हालांकि, पढ़ाई पूरी तरह बाधित न हो इसके लिए आठवीं से ऊपर की कक्षाओं के संचालन का समय बदल दिया गया है जिसके तहत इन कक्षाओं की पढ़ाई अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कराई जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है और मौसम की स्थिति सामान्य होने तक ऐसे एहतियाती कदम उठाए जाते रहेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश इस समय भीषण सर्दी का दौर जारी है और अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच