BSLET 2026: गयाजी परीक्षा केंद्र में सर्वर ठप होने से 27 नवंबर की पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा रद्द
Saurabh Pandey | November 28, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
गयाजी स्थित परीक्षा केंद्र में सर्वर की तकनीकी खराबी के कारण 27 नवंबर 2026 की द्वितीय पाली में आयोजित विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा को बिहार बोर्ड ने रद्द कर दिया है।
नई दिल्ली :
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का आयोजन 23 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक कंप्यूटर आधारिट टेस्ट (CBT) मोड में दो पालियों में किया जा रहा है। इसी क्रम में 27 नवंबर 2026 को दूसरी पाली में एल एंड टी एजुटेक एग्जाम सेंटर (यादव चौक, न्यू बाईपास, नौरंग रोड, मानपुर, गयाजी) पर 476 अभ्यर्थियों की परीक्षा निर्धारित थी।
इस परीक्षा केंद्र के एक कंप्यूटर लैब में, जहां 155 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे, दोपहर 3:30 बजे सर्वर में तकनीकी बाधा आ गई, जिसे सुधारने में एजेंसी को एक घंटे से अधिक समय लगा। इसके कारण 27 नवंबर 2026 को दूसरी पाली में एक कमरे के 155 अभ्यर्थियों की परीक्षा बाधित हुई। मामले के संज्ञान में आने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं-
- परीक्षा रद्द और दोबारा परीक्षा - गयाजी स्थित L & T EduTech Exam Centre में 27 नवंबर 2026 को दूसरी पाली में आयोजित परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया है, जिसकी तिथि संबंधित अभ्यर्थियों को बाद में सूचित की जाएगी।
- जांच कराने की मांग - पूरे मामले को लेकर जिला पदाधिकारी, गयाजी से विस्तृत जांच कराने की मांग की गई है।
- एजेंसी से स्पष्टीकरण - संबंधित एजेंसी L & T EduTech से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
- लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश - समय पर उच्चाधिकारियों को सूचना न देने तथा कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में केंद्र पर प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों और पुलिस बल के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश जिला पदाधिकारी को दिया गया है।
Also read CSIR NET December 2026 City Slip: सीएसआईआर नेट दिसंबर सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट जानें
BSLET 2026: परीक्षा पैटर्न
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में होगी। इसमें उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 150 अंक निर्धारित किए गए हैं। उम्मीदवारों को पेपर हल करने के लिए 150 मिनट यानी 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र