DCECE-PE Round 1 Seat Allotment 2026: बिहार पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी
Saurabh Pandey | July 8, 2026 | 03:56 PM IST | 2 mins read
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने बिहार पॉलिटेक्निक 2026 के पहले चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। सफल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (DCECE) 2026 के पहले चरण का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर सीट अलॉटमेंट डाउनलोड करने का लिंक भी एक्टिव कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम देखने और अपना प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाना होगा। पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। प्रत्येक काउंसलिंग राउंड के बाद छात्रों के लिए यह अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना अनिवार्य है।
मेरिट और चॉइस फिलिंग के आधार पर हुआ आवंटन
डीसीईसीई पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग (PE) काउंसलिंग के तहत सीटों का यह आवंटन उम्मीदवारों की मेरिट रैंक, उनकी कैटेगरी, उपलब्ध सीटों और काउंसलिंग के दौरान भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया गया है। यह बिहार के पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया का अंतिम चरण है, जिसके तहत शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों को अब आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।
डिमांड ड्राफ्ट और रिपोर्टिंग प्रक्रिया
पहले राउंड में सफलतापूर्वक सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अब अपने आवंटित पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग करनी होगी। रिपोर्टिंग के समय छात्रों को संबंधित संस्थान के प्रिंसिपल के पक्ष में 1000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य होगा।
वेरिफिकेशन के लिए साथ ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज
आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय उम्मीदवारों को अपने साथ सभी मूल दस्तावेजों की कॉपियां लेकर जानी होंगी, जिनकी सूची निम्नलिखित है-
- DCECE 2026 सीट अलॉटमेंट लेटर की कॉपी
- DCECE (PE) रैंक कार्ड 2026 और एडमिट कार्ड
- DCECE आवेदन पत्र की कॉपी
- डाउनलोड की गई DCECE वेरिफिकेशन स्लिप (2 कॉपियां) और बायोमेट्रिक फॉर्म (1 कॉपी)
- कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का एडमिट कार्ड, मार्कशीट या सर्टिफिकेट
- स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (SLC) और कैरेक्टर (चरित्र) सर्टिफिकेट
- आवासीय प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र
- 6 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड आदि) और शरणार्थी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा