Bihar Police SI Exam Dates 2026: बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परीक्षा कार्यक्रम जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
Saurabh Pandey | December 22, 2025 | 02:06 PM IST | 2 mins read
बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी करेगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल से अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने होंगे क्योंकि भौतिक प्रतियां नहीं भेजी जाएंगी।
नई दिल्ली : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग (पुलिस शाखा) में सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के माध्यम से परीक्षा कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।
बिहार पुलिस एसआई भर्ती के लिए रोल नंबर वाइज परीक्षा केन्द्रों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि डाउनलोड किया गया ई-प्रवेश-पत्र उसके अनुरूप है। अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि अपने प्रवेश-पत्र को परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें, क्योकिं भर्ती प्रक्रिया के आगे आने वाले चरणों में उसके उपयोग किया जा सके।
Biahr Police SI Exam Dates 2026: परीक्षा कार्यकक्रम
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम, शिफ्ट का पूरा विवरण नीचे देख सकते हैं-
|
परीक्षा तिथि, दिन
|
परीक्षा पाली
|
परीक्षा अवधि
|
अभ्यर्थियों का परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्टिंग टाइम
|
|---|---|---|---|
|
18.01.2026 (रविवार)
|
प्रथम पाली
|
सुबह 10 बजे से से 12 बजे तक
|
सुबह 8:30 बजे से
|
|
18.01.2026 (रविवार)
|
द्वितीय पाली
|
दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
|
दोपहर 1 बजे से
|
|
21.01.2026 (बुधवार)
|
प्रथम पाली
|
सुबह 10 बजे से से 12 बजे तक
|
सुबह 8:30 बजे से
|
|
21.01.2026 (बुधवार)
|
द्वितीय पाली
|
दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
|
दोपहर 1 बजे से
|
Bihar Police SI Admit Card 2025: ई-एडमिट कार्ड
बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in के बिहार पुलिस टैब पर 30 दिसंबर 2025 से उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल से अपने हॉल टिकट डाउनलोड करने होंगे, क्योंकि एडमिट कार्ड की फिजिकल प्रतियां नहीं भेजी जाएंगी।
बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने के लिए ई-प्रवेश-पत्र के साथ अपना एक वैलिड फोटो पहचान-पत्र जैसे-मतदाता पहचान-पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा पासपोर्ट भी लेकर आना होगा। यदि ई-प्रवेश-पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर अपने साथ आवेदन-पत्र के समरूप दो फोटोग्राफ भी लाएंगे।
Bihar Police SI Prelims 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'गृह विभाग' सेक्शन पर जाएं।
- 'बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026' के सक्रिय लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल -पंजीकरण संख्या/जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच