Bihar News: स्नातकोत्तर परीक्षा में असफल होने पर चिकित्सक ने गोली मारकर की आत्महत्या
Press Trust of India | September 7, 2025 | 12:46 PM IST | 2 mins read
मृतक के परिजनों ने बताया कि, डॉ. आशुतोष चंद्रा हाल ही में घोषित हुए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा परिणाम में असफल होने से तनाव में थे।
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक चिकित्सक ने स्नातकोत्तर (PG) चिकित्सा परीक्षा में असफल होने के बाद अपने घर पर कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, यह घटना 5 सितंबर की रात को काजी मोहम्मदपुर थानाक्षेत्र की जैतपुर स्टेट कॉलोनी में हुई।
पुलिस के अनुसार, चिकित्सक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी। मुजफ्फरपुर (नगर) के सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान डॉ. आशुतोष चंद्रा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के परिजनों के अनुसार, डॉ. चंद्रा हाल ही में घोषित हुए स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा परिणाम में असफल रहने से तनाव में थे और कुछ दिन पहले ही उन्होंने मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में नौकरी शुरू की थी।
परिजनों ने बताया कि 5 सितंबर, 2025 की शाम को अस्पताल से लौटने के बाद डॉ. चंद्रा ने अपनी मां व दादी के साथ खाना खाया। इसके बाद पढ़ाई करने के लिए घर की तीसरी मंजिल पर कमरे में चले गए, जहां उन्होंने खुद को गोली मार ली।
अधिकारी ने बताया कि चिकित्सक के कमरे से बंदूक बरामद कर ली गई है लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट
http://www.aasra.info/
की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के
हेल्पलाइन
नं
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल