Bihar NEET UG Counselling 2025: बिहार नीट यूजी राउंड 3 रिजल्ट वापस लिया गया, जानें लेटेस्ट अपडेट, शेड्यूल
Santosh Kumar | November 8, 2025 | 04:13 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और राउंड 3 ऑनलाइन काउंसलिंग से संबंधित नई तिथियों के लिए बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें।
नई दिल्ली: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम वापस ले लिया है। 7 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जारी किए गए बिहार नीट यूजी राउंड 3 के परिणाम अब तकनीकी त्रुटि के कारण बोर्ड द्वारा वापस ले लिए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यूजीएमएसी 2025 के राउंड 3 संशोधित परिणाम जल्द ही प्रकाशित किए जाएंगे।
बिहार के सरकारी मेडिकल/डेंटल/वेटरनरी कॉलेजों और निजी मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस/बीडीएस/बीवीएससी एंड एएच के लिए अंडरग्रेजुएट मेडिकल एडमिशन काउंसलिंग (यूजीएमएसी) 2025 प्रक्रिया बीसीईसीईबी द्वारा जारी है।
यूजीएमएसी 2025 के तहत नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए बोर्ड द्वारा 7 नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जारी किया गया , जिसे अब तकनीकी त्रुटि के कारण वापस ले लिया गया है।
Bihar NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन परिणाम जल्द
7 नवंबर को जारी शेड्यूल के अनुसार, अभ्यर्थी 7 से 13 नवंबर तक आवंटन आदेश डाउनलोड कर सकेंगे। दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया 10 से 13 नवंबर तक चलेगी। हालांकि, बोर्ड ने अब अपनी वेबसाइट पर नया नोटिस जारी किया है।
इसमें कहा गया है कि संशोधित प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार सीट आवंटन, दस्तावेज सत्यापन और राउंड 3 ऑनलाइन काउंसलिंग से संबंधित नई तिथियों के लिए बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें।
Bihar NEET UG 2025 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को अपने आवंटित संस्थानों या रिपोर्टिंग केंद्रों पर मूल दस्तावेजों और उनकी 2-3 स्व-सत्यापित प्रतियों के साथ दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। आवश्यक दस्तावेजों का विवरण इस प्रकार है-
- नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड
- नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड
- कक्षा 10 और 12 की मार्कशीट
- बिहार निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- 6 पासपोर्ट आकार के फोटो
- नीट यूजी सीट आवंटन पत्र
अगली खबर
]NEET PG Answer Key 2025: नीट पीजी आंसर की प्रकाशित करने की नीति का खुलासा करे एनबीईएमएस, न्यायालय का निर्देश
शीर्ष अदालत राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उठाने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें पारदर्शिता के तौर पर उत्तर कुंजी का खुलासा किये जाने की बात भी शामिल है।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार