बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूलों से बैग वजन के संबंध में एनसीईआरटी निर्देशों का पालन करने की दी सलाह
Press Trust of India | May 18, 2026 | 08:40 AM IST | 2 mins read
बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि, राज्य के सभी निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को एनसीईआरटी स्कूल बैग नीति, 2020 का पालन करना होगा।
नई दिल्ली: बिहार शिक्षा विभाग ने सभी निजी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्कूल बैग का कुल वजन बच्चे के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक न हो। विभाग ने स्कूलों को यह भी निर्देश दिया है कि परिसर में वजन मापने की मशीन लगाई जाएं, ताकि नियमित रूप से बैग का वजन जांचा जा सके।
अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में कहा, ''राज्य के सभी निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को एनसीईआरटी स्कूल बैग नीति, 2020 का पालन करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि स्कूल बैग का वजन बच्चे के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक न हो। इस कदम का उद्देश्य छात्रों पर शारीरिक बोझ को कम करना है।''
मंत्री ने कहा कि विद्यालय में बैग के वजन की नियमित निगरानी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्थानों को छात्रों को अनावश्यक पठन-पाठन सामग्री स्कूल लाने से रोकने के लिए उपयुक्त समय-सारिणी बनानी चाहिए। शिक्षा मंत्री ने कहा, ''यह निर्णय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशों के बाद लिया गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार अभिभावकों और छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य की शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, न्यायसंगत और सुलभ बनाने के लिए कदम उठा रही है।''
उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री ने हाल में निजी स्कूलों को मनमानी और अनुचित शुल्क वृद्धि के खिलाफ आगाह किया है और कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'' मंत्री ने कहा कि स्कूल के छात्रों का अच्छा स्वास्थ्य और तनाव-मुक्त मन राष्ट्र निर्माण में योगदान देता है।
उन्होंने कहा, ''इसलिए यह अनिवार्य किया जाना चाहिए कि हर स्कूल, चाहे उसका प्रबंधन किसी भी प्रकार का हो, बच्चों के हित में स्कूल बैग नीति का पालन सुनिश्चित करे। स्वास्थ्य, शारीरिक शिक्षा और कला शिक्षा ऐसे क्षेत्र हैं, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद करते हैं। इन्हें समय-सारिणी में पर्याप्त स्थान दिया जाना चाहिए।'' एनसीईआरटी के दिशानिर्देशों के अनुसार, स्कूलों में नियमित रूप से स्कूल बैग के वजन की जांच करना आवश्यक है, जिसके लिए परिसर में वजन मशीन चालू रखनी चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र